Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह रांची के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम फिलहाल कुल 6 जगहों पर कार्रवाई कर रही है। इनमें पीपी कंपाउंड स्थित कृष्ण अपार्टमेंट भी शामिल है, जहाँ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी एक बड़ी जांच का हिस्सा है। हालांकि अभी तक ईडी की ओर से आधिकारिक रूप से किसी भी गिरफ्तारी या बरामदगी की पुष्टि नहीं की गई है।
ईडी अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है। अपार्टमेंट के आस-पास की गतिविधियों पर नजर रखते हुए किसी को भी अंदर-बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
अन्य पांच ठिकानों की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन सभी स्थान रांची शहर के भीतर बताए जा रहे हैं।
Also Read: प्रशांत किशोर ने मुंगेर में जनसभा को किया संबोधित, कहा- “बिहार को अब नई व्यवस्था चाहिए”
इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। अनुमान है कि छापेमारी कुछ प्रभावशाली लोगों या कारोबारियों से जुड़ी हो सकती है।
जैसे ही और अधिक जानकारी उपलब्ध होगी, उसे अपडेट किया जाएगा।





