Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड में बारिश (Rainfall) को लेकर गहराया किसान को चिंता,खेती में बढ़ सकती है मुश्कली

झारखंड में बारिश (Rainfall) को लेकर गहराया किसान को चिंता,खेती में बढ़ सकती है मुश्कली
---Advertisement---

हजारीबाग झारखंड सहित कई इलाकों में समय पर बारिश (Rainfall) नहीं होने से किसान गहरी चिंता में हैं। खेतों में बुवाई का समय निकलता जा रहा है, लेकिन पर्याप्त वर्षा (Rainfall) नहीं होने के कारण खेती का काम प्रभावित हो रहा है। दूसरी ओर, जिन क्षेत्रों में ट्रैक्टर पहुंचना संभव नहीं है, वहां बैलों से ही खेत जोते जाते हैं। लेकिन अब बैलों की कमी और उन्हें जुटाने में आने वाली खर्च और परेशानियों ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।बारिश (Rainfall) के कारण मजबूरी में किसान ने अपने बच्चों और गांव के आदमियों के सहारे खेती का संकल्प लिया और बैल के जगह आदमी को ही लगा दिया।

हजारीबाग सदर ब्लॉक के बक्स पूरा पंचायत का एक किसान ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा, “अब खेती करना पहले जैसा नहीं रहा। बैल मिलना बहुत मुश्किल हो गया है। उन्हें लाने में इतनी परेशानी होती है कि कभी-कभी जान का भी खतरा बना रहता है। जहां ट्रैक्टर नहीं पहुंच सकता, वहां बैलों से ही खेत जोतना पड़ता है। लेकिन न समय पर बारिश हो रही है और न ही खेती के लिए जरूरी संसाधन आसानी से मिल रहे हैं। ऊपर से बढ़ती महंगाई ने खेती की लागत कई गुना बढ़ा दी है। ऐसे में किसान आखिर करे तो क्या करे?”

किसानों का कहना है कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान सहित खरीफ फसलों की बुवाई पर गंभीर असर पड़ सकता है। इससे उत्पादन घटने के साथ-साथ किसानों की आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती है।

बारिश की बेरुखी, बढ़ती महंगाई, खेती के बढ़ते खर्च और पशुओं की कमी ने किसानों की परेशानियां कई गुना बढ़ा दी हैं। किसान सरकार से सिंचाई की बेहतर व्यवस्था, कृषि सहायता और खेती के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं, ताकि उनकी मेहनत और आजीविका दोनों सुरक्षित रह सकें।

READ ALSO – धनबाद में एक दिवसीए लाइसेंस कैंप में बदइंतजामी (Mismanagement), आवेदकों को झेलनी पड़ी परेशानी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से बदली श्रीमती मोती पिंगुवा की जिंदगी

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLO और BLA को सक्रिय करे कांग्रेस, SIR पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा हमला

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLO और BLA को सक्रिय करे कांग्रेस, SIR पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा हमला

पश्चिमी सिंहभूम: जयपुर गांव के ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, गांव में अब शराब भट्ठी नहीं खुलने देने का भी किया ऐलान

प्राकृतिक खेती से श्रीमती बलेमा सामड ने लिखी सफलता की नई कहानी, एक एकड़ में ₹53 हजार का शुद्ध लाभ

रूपी सोरेन के निधन पर शोक, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी को सादगी से दी जाएगी श्रद्धांजलि : जोबा माझी

लोकतंत्र की आवाज दबाकर दिल्ली को अघोषित आपातकाल में नहीं धकेल सकती केंद्र सरकार : त्रिशानु राय

Leave a Comment