Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चांडिल के पास कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

चांडिल के पास कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
---Advertisement---

सरायकेला-खरसावां जिले में सोमवार रात दक्षिण पूर्वी रेलवे की कोयला लदी मालगाड़ी में अचानक आग लगने से रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। सरडीहा से आसनसोल की ओर जा रही मालगाड़ी में कांड्रा के समीप करीब रात 8:30 बजे कोयले में आग दिखाई दी। चालक ने समय रहते स्थिति को भांपते हुए ट्रेन को चांडिल जंक्शन पहुंचाया और ट्रैक नंबर-1 पर रोक दिया।

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग लगी बोगी में लदे कोयले पर पानी का छिड़काव शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को दूसरी बोगियों तक फैलने से रोक लिया गया।

आग लगने की खबर से चांडिल स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रेलवे अधिकारी और कर्मचारी तत्काल स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। आग बुझने और हालात सामान्य होने के बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। इसके बाद करीब एक घंटे के भीतर रेल परिचालन भी सामान्य हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। मालगाड़ी में आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। रेलवे स्तर पर घटना की जांच की जा रही है।

समय रहते चालक द्वारा उठाए गए कदम और चांडिल फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया। इस घटना ने एक बार फिर रेल परिचालन के दौरान सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया के महत्व को सामने ला दिया है।

Also Read- धनबाद:प्रिंस खान के गुर्गों के साथ पुलिस की मुठभेड़, 2 अपराधी घायल,1 फरार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने चक्रधरपुर शहर का किया भ्रमण, पूजा पंडालों एवं विसर्जन घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

धनबाद के तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा अनोखा नजारा, 75 फीट का मूविंग पंडाल और 300 वॉलंटियर संभालेंगे व्यवस्था

धनबाद के तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा अनोखा नजारा, 75 फीट का मूविंग पंडाल और 300 वॉलंटियर संभालेंगे व्यवस्था

जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के अमर नायक है देवेंद्र माझी, आज है उनकी पुण्यतिथी

जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के अमर नायक है देवेंद्र माझी, आज है उनकी पुण्यतिथी

पोटका प्रखंड कार्यालय में लेटलतीफी पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर किया अधिकारियों का इंतजार

पोटका प्रखंड कार्यालय में लेटलतीफी पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर किया अधिकारियों का इंतजार

गुमला में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोप, 17 वर्षीय युवती से 15.17 लाख रुपये वसूलने का दावा; आरोपी गिरफ्तार

गुमला में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोप, 17 वर्षीय युवती से 15.17 लाख रुपये वसूलने का दावा; आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर में 17-18 अक्टूबर को सजेगा डांडिया और गरबा का रंग, अभिनेत्री आस्था सिंह होंगी मुख्य आकर्षण

Leave a Comment