Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-1 के SGP कन्वेयर में लगी आग, K-21 और K-22 बेल्ट क्षतिग्रस्त

बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-1 के SGP कन्वेयर में लगी आग, K-21 और K-22 बेल्ट क्षतिग्रस्त
---Advertisement---

बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस नंबर-1 स्थित स्लैग ग्रेनुलेशन सेक्शन (SGP) में गुरुवार सुबह कन्वेयर बेल्ट में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्लैग ले जाने वाले K-21 और K-22 कन्वेयर बेल्ट अचानक आग की चपेट में आ गए, जिससे दोनों बेल्ट क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे गर्म स्लैग के संपर्क में आने के कारण कन्वेयर बेल्ट में आग लगने की आशंका जताई गई। घटना की सूचना मिलते ही बोकारो स्टील प्लांट के फायर विंग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

आग लगने की सूचना के बाद प्लांट परिसर में तत्काल संबंधित विभागों को अलर्ट किया गया। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

मुख्य इकाइयों के संचालन पर नहीं पड़ा असर

बोकारो स्टील प्लांट के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि आग K-21 और K-22 कन्वेयर बेल्ट में लगी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना का प्लांट की मुख्य इकाइयों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और उत्पादन सामान्य रूप से जारी है।

उन्होंने बताया कि संबंधित कन्वेयर बेल्ट ब्लास्ट फर्नेस के बाहर स्थित है। इसलिए आग की घटना का ब्लास्ट फर्नेस-1 के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। प्लांट में उत्पादन समेत अन्य गतिविधियां सामान्य तरीके से जारी हैं।

 जल्द बदली जाएगी क्षतिग्रस्त बेल्ट

संचार प्रमुख के मुताबिक, आग से क्षतिग्रस्त हुई कन्वेयर बेल्ट को जल्द ही रिप्लेस किया जाएगा। फिलहाल घटना से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। शुरुआती तौर पर गर्म स्लैग को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि अंतिम कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

घटना के बाद उत्पादन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन प्लांट प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि मुख्य उत्पादन इकाइयों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है और उत्पादन सामान्य रूप से जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment