Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लकड़ी और कोयले पर बने खाने का स्वाद होता है अनूठा, पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर भगाता है

On: March 11, 2026 7:17 PM
Follow Us:
लकड़ी और कोयले पर बने खाने का स्वाद होता है अनूठा
---Advertisement---

लकड़ी और कोयले पर बने खाने का स्वाद सचमुच अनूठा होता है। साथ ही इस तरह के प्राकृतिक इंधन पर बना खाना हेल्दी माना जाता है और पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, एसिडिटी, पेट फूलना और अपच होने की संभावना को कम करता है।

add

देशभर में जिस तरह रसोई गैस की कमी की खबरें सामने आ रही हैं, उसे लेकर सरकार भी सतर्क है और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्ती बरत रही है। कई राज्यों से ऐसी खबरें मिल रही हैं कि कुछ लोग एलपीजी सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं। अगर आप देश के ग्रामीण यानी रूरल इलाके में रहते हैं, तो आप इसे एक अवसर के रूप में भी देख सकते हैं। जी हां, मेरा इशारा खाना बनाने के इंधन में बदलाव की ओर है। अगर आपके पास कोयला और लकड़ी उपलब्ध है, तो आप इन पर खाना बनाकर एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।

लकड़ी और कोयले पर बना खाना न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी अच्छा माना जाता है। ऐसा खाना अपेक्षाकृत जल्दी पच जाता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी सहायक हो सकता है। कोयले और लकड़ी पर बना खाना त्वचा की सेहत के लिए भी लाभदायक माना जाता है।

लकड़ी या कोयले पर बने भोजन से गैस या पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करने और किडनी के कार्य को बेहतर बनाए रखने में भी सहायक हो सकता है। इसलिए यदि आप कुछ समय तक लकड़ी या कोयले पर बने खाने का आनंद लेते हैं, तो इससे न केवल आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है, बल्कि एलपीजी  की भी बचत हो सकती है।

Also Read- लोहरदगा में पुलिस ने अफीम की फसल नष्ट की, 1.53 किलो अफीम और दो बंदूकें बरामद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment