IIT मुंबई के 3 छात्र सूर्योदय का अद्भुत नजारा देखने के लिए लोनावाला गए थे। सूर्योदय देखने के बाद वापस लौटते समय मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर उनकी SUV पलट गई जिससे तीनों छात्रों की मौत हो गई।

हादसा गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पनवेल एग्जिट के पास हुआ। मृतकों की पहचान श्रेयांश शर्मा (22), ओम कुमार बोरसे (23) और लेय देशभ्रातर (20) के रूप में हुई है। हादसे में मारे गए तीन छात्रों में से दो महाराष्ट्र के थे। ओमकुमार नासिक के रहने वाले थे और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के थर्ड ईयर के छात्र थे। वहीं लेय देशभ्रतार जो नागपुर से थे। जबकि जयपुर के रहने वाले श्रेयांश शर्मा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के फोर्थ ईयर के छात्र थे।
बताया जा रहा है कि उनकी कार एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में पीछे से टकरा गई, जिसके बाद कार कई बार पलट गई और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पनवेल एग्जिट के पास सुरक्षा रेलिंग से जा टकराई। इस हादसे में तीनों छात्रों की मौत हो गई। पनवेल तालुका पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने बताया कि एक्सप्रेसवे का संचालन और रखरखाव करने वाली IRB इंफ्रा से घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज मांगी गई लेकिन उनका घटनास्थल के सबसे नजदीक वाला कैमरा खराब है।
हम आपको बता दें कि भारत में हर साल औसतन 4.5 से 5 लाख रोड एक्सिडेंट होते हैं जिसमें 1.6 से 1.7 लाख लोगों की मौत हो जाती है। रोड एक्सिडेंट के मामले में भारत दुनिया के टॉप देशों में शुमार होता है। ज्यादातर मौतें सीट बेल्ट नहीं लगाने या हेलमेट नहीं पहनने और ओवर स्पीडिंग की वजह से होती हैं।
Also Read- कटिहार में म्यूल अकाउंट के जरिए 2 करोड़ से अधिक का साइबर फ्रॉड, गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार





