Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दोस्ती, प्यार और पंचायत का अनोखा फैसला, पति ने ही कराई अपनी पत्नी की शादी

On: March 20, 2026 6:39 PM
Follow Us:
दोस्ती, प्यार और पंचायत का अनोखा फैसला, पति ने ही कराई अपनी पत्नी की शादी
---Advertisement---

रोहतास जिले के दिनारा से दोस्ती, प्यार और पंचायत का अनोखा फैसला सामने आया है।  एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर लोग हैरान भी हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं। यहां दोस्ती, प्यार और पंचायत ने मिलकर ऐसा मोड़ लिया कि अंत में पति ने खुद अपनी पत्नी की शादी अपने ही दोस्त से मंदिर में करवा दी।

add

जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र कुमार अपनी पत्नी मंजू के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। इसी दौरान उसका दोस्त लव कुमार, जो नटवार का रहने वाला है, भी उसके साथ ही रहकर काम करता था। अब दोस्ती में आना-जाना तो चलता ही है, लेकिन इस कहानी में आना-जाना थोड़ा ज्यादा ही दिल तक पहुंच गया।

धीरे-धीरे लव कुमार और मंजू के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। जब धर्मेंद्र को इसकी भनक लगी तो उसने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन कहते हैं ना दिल है कि मानता नहीं। उधर एक चार साल का बच्चा भी इस पूरे मामले को और उलझा रहा था।

होली के मौके पर धर्मेंद्र ने सोचा कि थोड़ा दूरी ही सही उपाय है, इसलिए पत्नी को मायके भेज दिया और खुद दिल्ली लौट गया। लेकिन कहानी में ट्विस्ट यहीं आया दोस्त लव कुमार चोरी-छुपे मंजू से मिलने उसके मायके पहुंच गया।

फिर क्या था, मामला घर से निकलकर सीधे पंचायत तक पहुंच गया। बीच में मंजू के परिजनों ने “स्वागत” के तौर पर लव कुमार की हल्की-फुल्की खातिरदारी यानी मारपीट भी कर दी।

पंचायत बैठी, सरपंच ने सबकी बात सुनी और फिर आया फैसला जो आजकल फिल्मों में भी कम ही देखने को मिलता है। तय हुआ कि जब मामला इतना आगे बढ़ ही चुका है, तो दोनों की शादी करवा दी जाए।

गांव के लोग जुटे, मंदिर सजाया गया और सबसे खास बात पति धर्मेंद्र खुद मौके पर पहुंचा और पूरे रीति-रिवाज के साथ अपनी पत्नी मंजू की शादी अपने दोस्त लव कुमार से करवा दी।

धर्मेंद्र का कहना है कि उसके दोस्त ने उसके साथ गद्दारी की, लेकिन हालात ऐसे बने कि उसने यह फैसला स्वीकार कर लिया। वहीं लव कुमार का कहना है कि पहले दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती थी, लेकिन जब बात गांव और पुलिस तक पहुंच गई तो बात को अंजाम देना ही बेहतर समझा।

इस अनोखी शादी की चर्चा अब पूरे इलाके में जोरों पर है। लोग कह रहे हैं कि यहां दोस्ती का ऐसा एंडिंग में ट्विस्ट है, जिसे शायद ही किसी ने पहले सुना हो जी हां, जहां दोस्त ने दिल जीता और पति ने दिल बड़ा कर अपनी पत्नी की शादी अपने दोस्त से करा दी।

Also Read- जामताड़ा में धूमधाम से मनाया गया बाहा पर्व, पारंपरिक नृत्य और पूजा में जुटा आदिवासी समाज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment