Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जहानाबाद में स्कूल की छत से गिरी छात्रा, पीएमसीएच किया गया रेफर

On: February 18, 2026 4:30 PM
Follow Us:
जहानाबाद में स्कूल की छत से गिरी छात्रा, पीएमसीएच किया गया रेफर
---Advertisement---

जहानाबाद में राजाबाजार स्थित बीवीएन स्कूल की छत से गिरकर एक छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई। छात्रा को पीएमसीएच किया गया रेफर किया गया है।
बीवीएन की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा को जख्मी हालत में आनन-फानन में पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।

add

दौलतपुर की रहने वाली है घायल छात्रा

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बच्ची दौलतपुर की रहने वाली है और बीवीएन स्कूल में पढ़ाई करती है। बताया जा रहा है कि वह विद्यालय के तीन मंजिला भवन की छत से अचानक नीचे गिर गई। बच्ची के गिरते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

परिजनों ने लगाया धक्का देकर गिराने का आरोप

घटना के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बच्ची को धक्का देकर छत से नीचे गिराया गया है। उनका कहना है कि विद्यालय प्रशासन इस मामले में लापरवाही बरत रहा है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। हालांकि विद्यालय प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विद्यालय के एक शिक्षक छोटेलाल ने बताया कि तीसरे पीरियड के दौरान बच्ची अपनी दो सहपाठियों के साथ शौचालय जाने के लिए कक्षा से बाहर गई थी। इसी बीच एक छात्रा दौड़ते हुए आई और उसने सूचना दी कि बच्ची छत से गिर गई है। जानकारी मिलते ही शिक्षक और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच, छात्रा की हालत नाजुक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और छात्रों से पूछताछ की जा रही है तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज पीएमसीएच में जारी है।

Also Read- पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गयाजी में किया पितृ तर्पण, फाल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर और अक्षयवट में संपन्न हुआ पिंडदान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment