Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सोने-चांदी की चमक हुई फीकी, चांदी 17000 तो सोना 3000 टूटा

सोने-चांदी की चमक हुई फीकी, चांदी 17000 तो सोना 3000 टूटा
---Advertisement---

सोना-चांदी की कीमतों में अचानक आज बड़ी गिरावट आई है। सरकार की ओर से गोल्ड-सिल्वर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। आज एमसीएक्स पर कारोबार शुरु होते ही चांदी की कीमतों में 17000 रुपए प्रति किलो की गिरावट देखने को मिली। वहीं सोना 3000 रुपए प्रति 10 ग्राम टूटा है।

फिलहाल सोना 1 लाख 59 हजार प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 2 लाख 74 हजार प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार कर रही है। सरकार ने सोना और चांदी पर आयात शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर सरकार 15% कर दिया है। देश में हर साल आमतौर पर 600 से 800 टन तक सोने की मांग रहती है और 2025 में यह करीब 710.9 टन रही थी।

2026 की पहली तिमाही में सोने की मांग घटकर सिर्फ 151 टन रह गई है। भारत में हर साल सोने के आयात पर लाखों करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। 2024-25 में यह आंकड़ा 4.89 लाख करोड़ रुपए था जो 2025-26 में 6.40 लाख करोड़ रुपए रहा।

प्रधानमंत्री द्वारा सोने की एक साल तक खरीदारी नहीं करने की अपील और आयात कर बढ़ने का असर सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रही है।  साथ ही ब्याज दरों में बढ़ोतरी के अनुमान का असर भी बुलियन की कीमतों पर देखी जा रही है।  अप्रैल 2026 के मजबूत अमेरिकी महंगाई आंकड़ों के बाद यह उम्मीद बढ़ गई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में और अधिक आक्रामक बढ़ोतरी कर सकता है। आमतौर पर इससे सोना और चांदी जैसी बिना ब्याज वाली संपत्तियों को नुकसान होता है। इस साल पहले सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुके थे। इसके बाद निवेशकों ने मुनाफा कमाने के लिए अपनी होल्डिंग बेचनी शुरू कर दी जिससे कीमतों में गिरावट आई।

Also Read- रद्द हुए NEET-UG परीक्षा अब रविवार 21 जून को होगी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद में ज्वेलरी दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

धनबाद में ज्वेलरी दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

धनबाद डीसीए के वार्षिक सम्मेलन में क्रिकेट प्रतिभाओं का सम्मान, सौरभ तिवारी ने युवाओं को दिया मेहनत का मंत्र

धनबाद डीसीए के वार्षिक सम्मेलन में क्रिकेट प्रतिभाओं का सम्मान, सौरभ तिवारी ने युवाओं को दिया मेहनत का मंत्र

एशियन गेम्स 2026: भारत के लिए आज शानदार दिन, 30 पदकों के साथ मेडल टैली में 10वें स्थान पर अनाहत सिंह और अभय सिंह ने जीते रजत

एशियन गेम्स 2026: भारत के लिए आज शानदार दिन, 30 पदकों के साथ मेडल टैली में 10वें स्थान पर अनाहत सिंह और अभय सिंह ने जीते रजत

धनबाद: छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों को लेकर भुईयां समाज मुखर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगा न्याय

धनबाद: छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों को लेकर भुईयां समाज मुखर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगा न्याय

SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर सवाल, गिरिडीह में 28 सितंबर को पुतला दहन का ऐलान

SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर सवाल, गिरिडीह में 28 सितंबर को पुतला दहन का ऐलान

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल

Leave a Comment