Gomia Accident: बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत छिलका पुल के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
वही स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया।
Gomia Accident: विपरीत दिशा से आ रही थीं दोनों बाइक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक विपरीत दिशाओं से आ रही थीं। इसी दौरान छिलका पुल के समीप दोनों की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस दुर्घटना में साड़म के इस्लाम टोला निवासी अख्तर रजा, कथारा चार नंबर कॉलोनी निवासी सीसीएल कर्मी विजय चौहान के पुत्र विशाल कुमार और पंकज कुमार घायल हुए हैं। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो रेफर
बोकारो थर्मल अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें बोकारो रेफर कर दिया गया। घायलों की आगे की स्थिति को लेकर फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस ने दोनों बाइक की जब्त, जांच शुरू
दुर्घटना की सूचना मिलते ही गोमिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand Cabinet Meet: 62 दिनों बाद होगी सोरेन सरकार की कैबिनेट बैठक







1 thought on “Gomia Accident: बोकारो के छिलका पुल पर जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल”