Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हिन्दी साहित्य विकास परिषद् ट्रस्ट धनबाद में मनाएगा 46वाँ स्थापना दिवस, होगा भव्य राम-कथा का आयोजन

On: August 18, 2025 3:11 PM
Follow Us:
46वाँ स्थापना
---Advertisement---

Dhanbad News: हिन्दी साहित्य विकास परिषद् ट्रस्ट इस वर्ष अपना 46वाँ स्थापना दिवस अत्यंत भव्य रूप से मनाने जा रहा है। इस उपलक्ष्य में परिषद ने एक दिवसीय राम-कथा के आयोजन की घोषणा की है, जिसका वाचन सुप्रसिद्ध साहित्यकार, प्रेरणादायी वक्ता और लोकप्रिय कथावाचक श्री चिराग जैन द्वारा किया जाएगा।

add

यह कार्यक्रम 7 सितम्बर 2025 (रविवार) को संध्या 7 बजे से धनबाद के न्यू टाउन हॉल में आयोजित होगा।

परिषद ने जानकारी दी कि इस अवसर पर भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन चरित्र की प्रेरणादायक कथा सुनाई जाएगी, जो धर्म, साहित्य और संस्कृति का अनुपम संगम होगा। आयोजन में धनबाद के प्रतिष्ठित साहित्यकारों, समाजसेवियों और सांस्कृतिकजनों की गरिमामयी उपस्थिति भी देखने को मिलेगी।

Also Read: हिन्दी साहित्य विकास परिषद् ट्रस्ट धनबाद में मनाएगा 46वाँ स्थापना दिवस, होगा भव्य राम-कथा का आयोजन

स्थापना दिवस के अवसर पर परिषद द्वारा अब तक किए गए साहित्यिक कार्यों एवं उपलब्धियों को भी स्मरण किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा, लेकिन प्रवेश पत्र अनिवार्य होगा। इच्छुक लोग परिषद् ट्रस्ट के किसी भी सदस्य से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

परिषद ने सभी साहित्यप्रेमियों, पत्रकारों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालु नागरिकों से अपील की है कि वे इस आयोजन में शामिल होकर इस धर्म, साहित्य और भक्ति के महासंगम का हिस्सा बनें।

प्रेस वार्ता के दौरान परिषद के अध्यक्ष संजय आनंद, सचिव राकेश शर्मा, जयप्रकाश अग्रवाल, सीताराम सिंह, शिवबालक सिंह, और रितेश गुटगुटिया सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment