Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गोड्डा के ललमटिया में भयावह हादसा ट्रक 40 फीट नीचे रेल पटरी पर गिरा

On: February 23, 2026 12:24 PM
Follow Us:
गोड्डा के ललमटिया में भयावह हादसा ट्रक 40 फीट नीचे रेल पटरी पर गिरा
---Advertisement---

झारखंड के गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र में तेलगामा के निकट सोमवार सुवह तीन बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। महागामा-ललमटिया मार्ग से गुजर रहा हाइवा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे एनटीपीसी की  MGR MT लाइन की रेल पटरी पर जा गिरा। गिरते ही ट्रक चल रही कोयला रैक से टकरा गया, जिससे रेल खंड पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

add

हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ट्रक चालक लालू कुमार उछलकर सीधे ट्रेन की बोगी के नीचे जा फंसे जबकि सहचालक मनीष कुमार ट्रक के केबिन में ही फंसे रह गए। घटनास्थल से गुजर रहे राहगीरों ने चालक की कराह सुनकर तत्काल ललमटिया थाने को सूचना दी। उसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ।

तीन घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही ललमटिया थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद चालक लालू कुमार को ट्रेन की बोगी के नीचे से निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। वहीं सहचालक मनीष कुमार ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन में करीब तीन घंटे तक फंसे रहे।

सुबह करीब 5 बजे एनटीपीसी की रेस्क्यू टीम सुभाशीष बनर्जी के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मनीष कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है।

Also Read- गौतम अडानी ने देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा‑अर्चना की

रेल परिचालन बाधित, जांच शुरू

खबर लिखे जाने तक MGR रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित था। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment