बिहार के गयाजीअंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाईलैंड से आए चार यात्रियों के पास से 8.5 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया है। इसकी कीमत 8.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार के गयाझी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पिछले हफ्ते भी तीन दिन तक लावारिस पड़े रहे बैग से 10 करोड़ के गांजे की बरामदगी हुई थी। हैरानी की बात यह रही कि संदिग्ध बैग तीन दिनों तक एयरपोर्ट पर लावारिस पड़ा रहा लेकिन कोई उसे लेने नहीं पहुंचा। 14 मार्च को थाई एयरवेज की फ्लाइट से आए बैग पर शक होने पर अधिकारियों ने उसे निगरानी में रखा। जब किसी ने बैग का क्लेम नहीं किया तो बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग में 10 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा मिला।
अब जांच एजेंसियां अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही हैं। गौरतलब है कि इस साल गया एयरपोर्ट पर इस तरह की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Also Read- अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हैं भारत के लाखों टन क्रूड और गैस





