Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सदाचार समिति (Sadachar Committee) की महत्वपूर्ण बैठक, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी रहे मौजूद

सदाचार समिति (Sadachar Committee) की महत्वपूर्ण बैठक, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी रहे मौजूद
---Advertisement---

झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति (Sadachar Committee) की महत्वपूर्ण बैठक धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित की गई। सदाचार समिति (Sadachar Committee) के सभापति एवं मनिका विधायक रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।Sadachar Committee बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की कार्य प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों से कई महत्वपूर्ण मामलों पर रिपोर्ट मांगी गई। सदाचार समिति (Sadachar Committee) की बैठक में धनबाद नगर निगम द्वारा बिरसा मुंडा पार्क के संचालन और रखरखाव को निजी एजेंसी को सौंपे जाने से संबंधित टेंडर प्रक्रिया का मुद्दा प्रमुखता से उठा।

समिति ने इस मामले में स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखने की बात कही। सभापति रामचंद्र सिंह ने कहा कि पार्क में रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए इसका संचालन किसी बाहरी एजेंसी को सौंपना स्थानीय युवाओं और लोगों के अधिकारों की अनदेखी हो सकती है। उन्होंने नगर निगम को टेंडर प्रक्रिया पर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया। बैठक में बलियापुर के वेटरनरी डॉक्टर से जुड़ा विवाद भी चर्चा का केंद्र रहा। पंचायत समिति सदस्य के खिलाफ की गई शिकायत और डॉक्टर पर पैसे मांगने के आरोपों को लेकर समिति ने गंभीर रुख अपनाया।

सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने इस मामले को बैठक में उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। समिति ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सभापति रामचंद्र सिंह ने कहा कि समिति का उद्देश्य जनहित से जुड़े मामलों की निष्पक्ष समीक्षा करना और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करना है। वहीं विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि बलियापुर मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए शीघ्र जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जा सके। सदाचार समिति की बैठक में उठे इन दोनों मामलों ने जिले में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच और समिति को सौंपी जाने वाली रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

इसे भी पढ़े – दो नाबालिक बच्चियों (minor girls) के साथ दुष्कर्म की मामला, घटना में संदिग्ध अपराधी को किया गया गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सारठ में विधायक चुन्ना सिंह को ज्ञापन सौंपतीं आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं।

सारठ में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने विधायक चुन्ना सिंह को सौंपा ज्ञापन, दुर्गा पूजा से पहले बकाए भुगतान का मिला आश्वासन

बाबूलाल मरांडी का आरोप: केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने में झारखंड सरकार पीछे, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

बाबूलाल मरांडी का आरोप: केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने में झारखंड सरकार पीछे, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment