Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बोकारो में UGC कानून (UGC regulations) को लेकर , प्रदर्शनकारियों ने UGC के नियमों का किया विरोध, UGC कानून वापस लो के लगाए नारे

बोकारो में UGC कानून (UGC regulations) को लेकर , प्रदर्शनकारियों ने UGC के नियमों का किया विरोध, UGC कानून वापस लो के लगाए नारे
---Advertisement---

बोकारो में UGC कानून (UGC regulations)के विवादित नए नियमों के खिलाफ लोगों में गुस्सा देखा गया। महाराणा प्रताप विचार मंच और स्वर्ण समाज  (अगड़ी जाति समुदाय) के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने नया मोड़ स्थित  बिरसा चौक  पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने UGC regulations का विरोध किया और उन्हें तुरंत वापस लेने की मांग की इस विरोध प्रदर्शन में स्वर्ण समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नेताओं और प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और आरोप लगाया कि UGC regulations स्वर्ण समाज के हित में नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों का तर्क था कि यह कानून स्वर्ण समाज के साथ भेदभाव करने की कोशिश है एक ऐसा कदम जिसे समुदाय किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा।

सभा को संबोधित करते हुए रणजेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्ण समाज किसी भी हाल में इस कानून का समर्थन नहीं करेगा.. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने नियमों को वापस नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने समुदाय से एकजुट रहने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की…

वहीं, कुंज बिहारी पाठक  ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि वह स्वर्ण समाज को कम आंकने की गलती न करे…उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो भविष्य में सरकार को चुनाव में इसके नतीजे भुगतने होंगे यानी “वोट की चोट” का सामना करना पड़ेगा…विरोध प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि स्वर्ण समाज अपने हितों और अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा। नेताओं ने मांग की कि केंद्र सरकार UGC के नए नियमों को वापस ले प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन का दायरा और बढ़ाया जाएगा। बिरसा चौक पर भारी भीड़ जमा हुई और लोगों ने UGC के नियमों के विरोध में नारे लगाए ।

इसे भी पढ़े- बोकारो में सरकारी स्कूल (Bokaro government school) शिक्षा व्यवस्था की हालत खराब, एक महिला टीचर के भरोसे छात्रों के भविष्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment