Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जमशेदपुर में AISF ने मुख्य चुनाव आयुक्त और गृह मंत्री का पुतला दहन किया

---Advertisement---

जमशेदपुर में लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की मांग को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) ने बुधवार को साकची गोलचक्कर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान AISF कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की रक्षा की मांग उठाई। AISF झारखंड के राज्य सचिव विक्रम कुमार ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े गंभीर सवालों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सिर्फ चुनाव कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वतंत्र और निष्पक्ष संवैधानिक संस्थाएं, नागरिक अधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता इसकी बुनियाद हैं। इन मूल्यों पर किसी भी तरह का सवाल उठने पर छात्र और युवा चुप नहीं बैठेंगे।

AISF ने कहा कि संगठन लोकतंत्र, संविधान और छात्र-युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगा। साथ ही छात्र-युवाओं से लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की गई।

प्रदर्शन के दौरान AISF जिला अध्यक्ष समाड सिंह राजू, सलीम अख्तर, सुष्मिता सिंह, सरकार किस्कू, अबरार, प्रिंस सिंह, सोनिया राय, आकिब और मोहम्मद मोकिम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक साथ कोड़ा दंपत्ति के राजनीतिक छत्रछाया मे राजनीतिक शुरू करने वाले सोनाराम सिंकु से ही अब दो दो हाथ करने पड़ रहे हैं कोड़ा दंपत्ति को

सारठ के करैहिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी, प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई शिकायत

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

तीन महीने से बकाया मानदेय पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर अध्यक्ष ने 24 घंटे में भुगतान का दिया भरोसा

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

Leave a Comment