गिरिडीह में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। INDIA गठबंधन से जुड़े विपक्षी दलों ने 6 अक्टूबर को शहर में प्रतिवाद मार्च निकालने का ऐलान किया है। रविवार को नया परिषदन भवन में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में INDIA गठबंधन के नेताओं ने आंदोलन की रूपरेखा साझा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेव डेमोक्रेसी’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 6 अक्टूबर को गिरिडीह में पदयात्रा निकलेगी, जो अंबेडकर चौक से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष समाप्त होगी।
विपक्षी नेताओं का कहना है कि SIR के दौरान मतदाता सूची में नामों के सत्यापन और प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। गठबंधन की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई जा रही है। माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि आंदोलन लोकतंत्र की रक्षा के मुद्दे पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस, झामुमो, माले, राजद समेत गठबंधन के कई दलों के नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे।
राजद नेता गिरेंद्र यादव ने भी चुनाव आयोग की भूमिका और SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विपक्ष की एकजुटता की बात कही। प्रेस वार्ता में INDIA गठबंधन के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। देशभर में 2 से 8 अक्टूबर तक ‘सेव डेमोक्रेसी’ कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति पहले ही घोषित की जा चुकी है।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता अजय सिन्हा मंटू, अशोक विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष, धनंजय सिंह, समीर राज चौधरी, कन्हैया पांडे,अली सुलेमान, शाहबाज, निजामुद्दीन अंसारी, बेलाल अहमद हुसैनी समेत INDIA गठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
READ ALSO – आदित्यपुर के मोती नगर में चोरों का आतंक जारी, ₹80,000 का सामान चोरी कर फरार हुए चोर







1 thought on “INDIA गठबंधन ने SIR मुद्दे पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है, 6 अक्टूबर को गिरिडीह में विरोध मार्च निकाला जाएगा”