Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, 5 मार्च को इंग्लैंड के साथ मुकाबला

On: March 2, 2026 3:39 PM
Follow Us:
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, 5 मार्च को इंग्लैंड के साथ भिड़ेगा
---Advertisement---

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है। भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। 5 मार्च को यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की विस्फोटक पारी की मदद से 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए और मुकाबला जीत लिया। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल छह बार और लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचा है। साथ ही भारत और इंग्लैंड फाइनल में पहुंचने के लिए तीसरी बार एक-दूसरे का सामना करेंगे। इससे पहले दोनों टीमें 2022 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ी थीं। जहां इंग्लैंड ने एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से जीत दर्ज कर भारत का ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ दिया था। इसके बाद 2024 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में दोनों टीमों का सामना हुआ। जिसमें भारत ने 68 रन से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। अब तीसरा मुकाबला 5 मार्च को होगा जिसमें तय होगा कि इस बार कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी। फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय टीम टी20 विश्व कप में इतिहास रचने के करीब पहुंच गई है। टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है। एक मेजवान श्रीलंका का सफर खत्म हो चुका है और एशिया से भारत एकमात्र टीम है जो खिताब की दौड़ में बनी हुई है। अब तक कोई भी टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर रिकॉर्ड नहीं बना सकी है। भारत के पास ऐसा करने का मौका है। साथ ही किसी भी मेजबान टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब अपनी घरेलू जमीन पर नहीं जीता है। इस बार भारत के पास यह उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा अवसर है। क्योंकि टीम खिताब से अब बस कुछ कदम दूर है। भारत अब तक दो बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुका है और उसके पास तीसरी ट्रॉफी जीतकर सर्वाधिक बार टी20 विश्व कप विजेता बनने का मौका है।

इसे भी पढ़ें- श्रीलंका से मैच जीतकर भी ICC T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड पहुंचा सेमीफाल में

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला, RTI से हुआ खुलास, कार्रवाई की मांग

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

Leave a Comment