Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, 3 दिनों में सेंसेक्स 2000 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा

भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, 3 दिनों में सेंसेक्स 2000 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा
---Advertisement---

भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी देखी जा रही है। यानी शेयर बाजार ने आज तेजी की हैट्रिक लगा दी है। पिछले तीन दिनों में सेंसेक्स में 2000 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। फिलहाल सेंसेक्स 76,800 के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में पिछले तीन दिनों में करीब 600 प्वाइंट की तेजी देखी गई है। फिलहाल निफ्टी 23,780 के करीब कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब पौने दो सौ अंक और सेंसेक्स में 650 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी के साथ फिलहाल कारोबार हो रहा है।

अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते आज शुरुआती कारोबार से ही बाजार में तेजी दिखाई देने लगी। कल अमेरिकी बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुए थे, लेकिन नैस्डेक में अच्छी तेजी देखने को मिली। नैस्डेक करीब आधा फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। ब्याज दरों पर अमेरिकी फेड के फैसले से पहले आज अमेरिकी फ्यूचर बाजार में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है।

अगर एशियाई बाजारों की बात करें, तो ज्यादातर एशियाई बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जापान का निक्केई करीब 3 प्रतिशत उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। हांगकांग और कोरिया के बाजारों में भी तेजी दिख रही है। हालांकि, चीनी बाजार में हल्की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

सोना और चांदी की चमक थोड़ी फीकी हुई है। सोना 1 लाख 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब एमसीएक्स पर कारोबार कर रहा है, वहीं चांदी 2 लाख 52 हजार रुपये प्रति किलो के करीब कारोबार कर रही है।

Also Read- झारखंड के आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर चुनाव में धांधली का आरोप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड के हक और हिसाब की लड़ाई को लेकर 26 सितंबर को लोक भवन कूच करेगी कांग्रेस

झारखंड के हक और हिसाब की लड़ाई को लेकर 26 सितंबर को लोक भवन कूच करेगी कांग्रेस

बोकारो: सूर्य सरोवर तालाब में हजारों मछलियों की रहस्यमय मौत, जहर या प्रदूषण की आशंका से बढ़ी चिंता

बोकारो: सूर्य सरोवर तालाब में हजारों मछलियों की रहस्यमय मौत, जहर या प्रदूषण की आशंका से बढ़ी चिंता

धनबाद: गैंग्स ऑफ वासेपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर के भाई समेत तीन को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

धनबाद: वासेपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर के भाई समेत तीन को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह संपन्न, 85 मेधावी विद्यार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह संपन्न, 85 मेधावी विद्यार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

कुडू में करम पर्व की पूर्व संध्या पर बिखरा संस्कृति का रंग, मांदर लेकर सांसद सुखदेव भगत ने किया नृत्य

कुडू में करम पर्व की पूर्व संध्या पर बिखरा संस्कृति का रंग, मांदर लेकर सांसद सुखदेव भगत ने किया नृत्य

गिरिडीह में कोयला लदे ट्रक और अभ्रक लदे 407 की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

गिरिडीह में कोयला लदे ट्रक और अभ्रक लदे 407 की आमने-सामने जोरदार टक्कर, इस सड़क हादसे में दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

Leave a Comment