Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड के पतरातू में कोयला कारोबारी के घर पर AK-47 से अंधाधुंध फायरिंग

On: February 12, 2026 2:47 PM
Follow Us:
झारखंड के पतरातू में कोयला कारोबारी के घर पर AK-47 से अंधाधुंध फायरिंग
---Advertisement---

रामगढ़ जिले के पतरातू  में कल रात चार अपराधियों ने एक कोयला कारोबारी के घर और रोड सेल संचालन समिति के अध्यक्ष के घर को निशाना बनाया। अपराधियों ने AK-47 से फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। बुधवार देर रात पतरातू के सौंदा बस्ती, सरिया टोला में कोयला कारोबारी गजानंद साव उर्फ गज्जू साव और रोड सेल संचालन समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार के घर पर जबरदस्त फायरिंग की गई। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है।

add

AK-47 से कोयला कारोबारी के घर पर हुई फायरिंग का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधी सौंदा बस्ती, सरिया टोला में घुसे। अपराधियों ने सबसे पहले पंचू होटल के पास फायरिंग की। इसके बाद रोड सेल संचालन समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार के घर पर एक दर्जन से ज्यादा गोलियां बरसाईं। नीतीश कुमार के घर के बाद अपराधियों ने कोयला कारोबारी गजानंद साव उर्फ गज्जू साव के घर पर भी फायरिंग की। वहां भी अपराधियों ने एक दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं।

इस फायरिंग के दौरान घर के शीशे टूट गए और दीवारों में छेद हो गए। घटना के वक्त गजानंद साव उर्फ गज्जू साव और नीतीश कुमार अपने घर पर नहीं थे, लेकिन घर पर मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों का डर से बुरा हाल है।

दो घरों पर फायरिंग के बाद भागते समय भी अपराधियों ने फायरिंग की। भागने के दौरान अपराधियों ने संजय पान दुकान और रेलवे साइडिंग पतरातू के पास भी गोलियां बरसाईं। पतरातू इलाके को खौफ के माहौल में बदलने वाले इन चारों अपराधियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। ये अपराधी किसी गिरोह के सदस्य थे या हत्या अथवा दहशत फैलाने के किस मकसद से यहां आए थे, इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस इस पूरे मामले को रंगदारी से जोड़कर देख रही है। साथ ही अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

इस खबर को देखने के लिए क्लिक करें- Ramgarh: कोयला कारोबारी के घरों पर बाइक सवार 4 अपराधियों ने की फायरिंग, पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण मनाने को लेकर गिरिडीह में बैठक

बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण मनाने को लेकर गिरिडीह में बैठक

देवघर के KKN स्टेडियम में समर कैंप क्रिकेट टूर्नामेंट का14वां सीज़न का आयोजन :खिलाड़ियों के साथ- साथ  उनके माता-पिता उत्साहित

KKN स्टेडियम में समर कैंप क्रिकेट टूर्नामेंट का14वां सीज़न का आयोजन:खिलाड़ियों के साथ- साथ  उनके माता-पिता उत्साहित

jharkhand में जमशेदपुर के अलावा बाकी शहरो में भी भीषण गर्मी का प्रकोप : शहर का तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच

jharkhand में जमशेदपुर के अलावा बाकी शहरो में भी भीषण गर्मी का प्रकोप : शहर का तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच

साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई : jamtara पुलिस ने पांच साइबर जालसाजों को किया गिरफ्तार

साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई : jamtara पुलिस ने पांच साइबर जालसाजों को किया गिरफ्तार

jharkhand के जामताड़ा जीले में TB मुक्त बनाने की दिशा में की गई पहल : महिलाओं को सतर्क रहने का दिया गया सलाह

jharkhand के जामताड़ा जीले में TB मुक्त बनाने की दिशा में की गई पहल : महिलाओं को सतर्क रहने का दिया गया सलाह

हजारीबग पश्चिम के डीएफओ मौन प्रकाश का जंगलराज, बना रखा है वसूली का पूरा इकोसिस्टम, टोल टैक्स की तरह करवाता है ऑनलाइन वसूली

हजारीबग पश्चिम के डीएफओ मौन प्रकाश का जंगलराज, बना रखा है वसूली का पूरा इकोसिस्टम, टोल टैक्स की तरह करवाता है ऑनलाइन वसूली

Leave a Comment