Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद पुलिस हाफ एनकाउंटर में नया खुलासा, प्रिंस खान के गुर्गे का राजनीतिक कनेक्शन

On: August 19, 2026 12:39 PM
Follow Us:
धनबाद पुलिस हाफ एनकाउंटर में नया खुलासा, प्रिंस खान के गुर्गे का राजनीतिक कनेक्शन
---Advertisement---

धनबाद में परसों रात हुए पुलिस के हाफ एनकाउंटर में घायल इरफान अंसारी का कांग्रेस नेता राशिद रजा अंसारी के साथ सांठ-गांठ का खुलासा हुआ है। धनबाद कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा के बेहद करीबी माना जा रहा है इरफान अंसारी।

प्रिंस खान के भाई गोपी खान के गुर्गे के तौर पर काम कर रहा था इरफान अंसारी। जांच में फेसबुक और दूसरे सोशल साइट्स पर राशिद और इरफान के बीच संबंधों से जुड़े कई तस्वीर सामने आया है। इरफान अपने दो सहयोगियों के साथ जमीन कारोबारी से लेवी का पैसा वसूलने गया था। इस दौरान पुलिस के साथ एनकाउंटर हो गाय जिसमें इरफार और उसके एक साथी के पैर में गोली लगी जबकि एक साथ फरार हो गया।

धनबाद में प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में निरंकारी चौक और कुड़मीडीह के बीच बाइपास रोड पर परसों रात लेवी वसूलने पहुंचे हथियारबंद अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो अपराधी पैर में गोली लगने से घायल हो गए जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर एक अन्य अपराधी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार बाइक पर सवार तीन अपराधी लेवी वसूलने के लिए इलाके में पहुंचे थे। सूचना मिलने के बाद बरवाअड्डा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो अपराधियों के पैर में गोली लगी। घायल अपराधियों को पुलिस निगरानी में इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया है।

घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और निरंकारी चौक से कुड़मीडीह बाइपास सड़क के बीच आवागमन रोककर जांच शुरू की गई। घटनास्थल से अपराधियों की मोटरसाइकिल, दो पिस्टल, छह कारतूस, दो मोबाइल फोन और करीब एक लाख रुपये नकद बरामद किए जाने की जानकारी है।

मुठभेड़ के बाद रांची से फोरेंसिक टीम भी धनबाद पहुंची। टीम ने घटनास्थल पर गोलीबारी से जुड़े तमाम साक्ष्य जुटाए और बरामद हथियारों, कारतूस, बाइक, मोबाइल फोन तथा नकदी की जांच की। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल के अलग-अलग बिंदुओं से साक्ष्य एकत्र किए हैं ताकि पुलिस को मुठभेड़ की परिस्थितियों और अपराधियों की भूमिका की जांच में मदद मिल सके।

Also Read- छात्र हित में सरकार के फैसलों पर कांग्रेस नेताओं ने जताया आभार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment