राज्य में होने वाले निकाय चुनाव के चलते झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 8, 9, 11 और 12 की परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है। यह फैसला राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनावों को देखते हुए लिया गया है। मतदान और मतगणना के चलते कुछ परीक्षाओं की तारीखें आगे बढ़ाई गई हैं।

इन परीक्षाओं की बदली गई हैं तारीखें
कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की हिंदी-बी विषय की परीक्षा अब 23 फरवरी के बजाय 24 फरवरी 2026 को होगी।
कक्षा 8 की 24 फरवरी से होने वाली परीक्षा 2 मार्च 2026 से आयोजित की जाएगी।
कक्षा 11 की 27 फरवरी को होने वाली परीक्षा अब 28 फरवरी 2026 को होंगी।
कक्षा 9 की 28और 2 मार्च को होने वाली परीक्षाएं 6 और 7 मार्च 2026 को आयोजित की जाएंगी।
छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी नई तारीखों और निर्देशों के लिए आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखें।
जेएसी बोर्ड परीक्षा 2026: न्यूनतम उत्तीर्ण मानदंड की जानकारी
बोर्ड परीक्षाओं में सफल होने के लिए उन्हें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं में अलग-अलग निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
लेकिन जो उम्मीदवार एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो जाते हैं उन्हें बोर्ड द्वारा बाद में आयोजित की जाने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा के माध्यम से पास होने का एक और अवसर दिया जाएगा।
जेएसी बोर्ड परीक्षा 2026 की तारीखों और अन्य परीक्षा संबंधी घोषणाओं से जुड़ी नवीनतम अपडेट के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।
इसे भी पढ़े- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए झारखंड में महुआ बोर्ड गठन का प्रस्ताव





