Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड विधानसभा अब होगी पेपरलेस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NeVA सेवा केंद्र का उद्घाटन किया

झारखंड विधानसभा अब होगी पेपरलेस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NeVA सेवा केंद्र का उद्घाटन किया
---Advertisement---

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को विधानसभा परिसर में नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य विधानसभा की कार्यवाही को पूरी तरह डिजिटल और कागज-रहित यानी पेपरलेस बनाना है ताकि विधानसभा के कार्यों में पारदर्शिता और स्पीड को बढ़ाना है।

विधानसभा अध्यक्ष रबिंद्रनाथ महतो ने बताया कि इस डिजिटल व्यवस्था का आंशिक उपयोग आगामी बजट सत्र से शुरू किया जाएगा, जबकि इसे पूरी तरह अगले मानसून सत्र से लागू करने की योजना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि NeVA प्रणाली के माध्यम से सदन की कार्यसूची, प्रश्न, दस्तावेज और अन्य जरूरी जानकारियां डिजिटल रूप में उपलब्ध होंगी। इससे विधायकों को सदन की कार्यवाही की जानकरी आसानी से पहुंच सकेगी और वे ऑनलाइन माध्यम से प्रश्न और नोटिस भेज सकेंगे।

इस अवसर पर विधायकों को NeVA ऐप से लैस टैबलेट भी वितरित किए गए और नई डिजिटल प्रणाली के उपयोग के लिए प्रशिक्षण दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष रबिंद्रनाथ महतो ने कहा कि इस पहल के बाद विधायक प्रश्न, नोटिस, प्राइवेट मेंबर बिल और अन्य प्रस्ताव ऑनलाइन जमा कर सकेंगे साथ ही उनकी स्थिति भी ट्रैक कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि देश में लगभग 20 राज्यों के विधान सभा में राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) के माध्यम से डिजिटल एवं पेपरलेस तरीके से विधायी कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। और अब झारखंड की विधानसभा भी देश की उन पेपेरलेस विधानसभाओं की श्रेणी में शामिल हो जाएगी।

Also Read- फरवरी का दूसरा हफ्ता बनेगा खास: नई फिल्में और वेब सीरीज की भरमार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mobile medical unit launched in Amrapara, Pakur; villagers from nine villages to receive free healthcare services right in their own villages.

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ, 9 गांवों के ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा! अमेरिकी संसद ने पास किया बड़ा प्रतिबंध बिल

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा! अमेरिकी संसद ने पास किया बड़ा प्रतिबंध बिल

जमशेदपुर: गोलघर स्कूल के पास हथियार के साथ पकड़े गए पांच युवक, हत्या की साजिश का पुलिस ने किया दावा

जमशेदपुर: गोलघर स्कूल के पास हथियार के साथ पकड़े गए पांच युवक, हत्या की साजिश का पुलिस ने किया दावा

चंदनकियारी में निरीक्षण के दौरान कीचड़ में फंसी डीसी की गाड़ी, ग्रामीणों ने लगाया धक्का

चंदनकियारी में निरीक्षण के दौरान कीचड़ में फंसी डीसी की गाड़ी, ग्रामीणों ने लगाया धक्का

'Dwadash' ceremony of the late Sudivya Kumar Sonu held in Giridih; CM Hemant Soren and several other leaders paid tribute.

गिरिडीह में दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू का द्वादश कार्यक्रम, CM हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment