Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जयपाल सिंह मुंडा (Jaipal Singh Munda) स्टेडियम का किया गया निरीक्षण, विधायक संजीव सरदार ने लिया खेल मैदान का जायजा

On: June 29, 2026 1:53 PM
Follow Us:
जयपाल सिंह मुंडा (Jaipal Singh Munda) स्टेडियम का किया गया निरीक्षण, विधायक संजीव सरदार ने लिया खेल मैदान का जायजा
---Advertisement---

जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र के करनडीह स्थित जयपाल सिंह मुंडा (Jaipal Singh Munda) स्टेडियम का स्थानीय विधायक संजीव सरदार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने Jaipal Singh Munda स्टेडियम में चल रहे विकास कार्यों, खेल मैदान की स्थिति और खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। Jaipal Singh Munda स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों और संवेदकों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए।

add

पोटका विधायक संजीव सरदार अचानक करनडीह स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने मैदान, दर्शक दीर्घा समेत विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्रियों की गुणवत्ता को भी परखा। निरीक्षण के बाद विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि खिलाड़ियों की सुविधाओं और स्टेडियम के विकास में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ हि उनका कहना था कि उनको किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

बात दें कि उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में खेल अधोसंरचना को मजबूत करना है, ताकि यहां के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक ने सभी विकास कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए और कहा आगे  भी ऐसे निरीक्षण चलते रहेगी।

इसे भी  पढ़े है- भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर ,झामुमो ने निकाली कैंडल मार्च (candlelight march)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment