Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जामताड़ा: मोहनपुर में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर गहराया सस्पेंस

जामताड़ा: मोहनपुर में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर गहराया सस्पेंस
---Advertisement---

जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव घर के अंदर गमछे के सहारे लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय बीरू तुरी के रूप में हुई है। वह मोहनपुर निवासी मानिक तुरी का पुत्र था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे के निर्देश पर एसआई आलम अंसारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाद युवक की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, जिस स्थान पर बीरू तुरी का शव लटका मिला, वहां फंदे की ऊंचाई जमीन से काफी कम थी। इसके अलावा मृतक के शरीर पर खून के निशान मिलने की बात भी सामने आई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों ने हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाए जाने की आशंका जताई है।

बताया गया कि घटना के समय मृतक की पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। वह किसी काम से बाहर गई हुई थी। पति की मौत की खबर मिलने के बाद पत्नी ने भी हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है।

हालांकि, पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट निष्कर्ष नहीं दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बीरू तुरी की मौत आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश थी।

फिलहाल इस घटना ने पूरे गांव में चर्चा और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।

Also Read- गोड्डा: बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment