रांची में पार्टी के राज्य कार्यालय में झारखंड BJP विधायक दल की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में BJP पार्टी के वरिष्ठ नेता, जैसे राज्य अध्यक्ष आदित्य साहू,विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी और राज्य संगठन महासचिव कर्मवीर सिंह शामिल हुए।

बैठक के बाद,BJP ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी ने यह निर्यण लिया है कि इस राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर निश्चित रूप से अपना एक प्रत्याशि उतारेगी। बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में हटिया विधायक नविन जयसवाल ने कहा कि मैं विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि बीजेपी अपने प्रत्याशी की घोषणा आज देर रात नहीं तो कल सुबह तक कर देगी।उन्होनें आगे कहा कि मुझे पता है कि आप सभी के मन में जिज्ञासा हो रही होगी की क्या बीजेपी यह चुनाव जीत पायेगी। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम लोग जरूर जीत दर्ज करेगें।
हटिया विधायक का कहना था कि जब कोई भी राज्यसभा का कैंडिडेट होता है तो उसके वोटर 81 विधायक होते हैं. इसमें पक्ष- विपक्ष दोनों होते है,कैंडिडेट के पास वोट मांगने का लोकतांत्रिक अधिकार होता है।उन्होनें कहा कि कल भी एक बैठक करने वाले है जिसके बाद ये साफ हो जायेगा। बता दें कि 18 को मतदान और उसी शाम में मतगणना शुरू हो जायेगी।
खबरों की माने तो लोगों मे अभी इस चीज को लेकर सनस्य का है कि आखिर दोनों पक्षों में इस चुनाव को लेकर क्या तैयारी है। क्यों कि अभी तक उम्मदवार की चेहरा साफ दोनों पक्षों ने नहीं किया है।लोगों में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि आखिर किस उम्मीदवार को नाम बाजेपी सामने लेकर आयेगी।
इसे भी पढ़े- देवघर की महिलाएं रच रही है नया इतिहास :आम की खेती कर कमा रही हजारों का मुनाफा





