Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर आज पेश करेंगे तृतीय अनुपूरक बजट

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर आज पेश करेंगे तृतीय अनुपूरक बजट
---Advertisement---

झारखंड विधानसभा के लिए आज काफी अहम दिन है। क्योंकि एक ओर जहां वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वहीं दूसरी ओर राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में उठे सवालों का सरकार जवाब देगी।

JPSC उम्र सीमा में छूट को लेकर गुरुवार के सत्र में वित्त मंत्री ने कुछ संकेत दिए थे। ऐसे में लग रहा है कि आज झारखंड लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा में अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिल सकती है। झारखंड के वित्त मंत्री ने कहा कि JPSC उम्र सीमा में छूट को लेकर कैबिनेट की पिछली बैठक में चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस मामले पर गंभीर नजर आ रहे हैं। इस मामले में जो स्टूडेंट हाईकोर्ट नहीं गए थे। उन्हें भी शामिल करने का यानी उम्र छूट का फायदा देने का प्रयास किया जा रहा है।

झारखंड विधानसभा की कल की कार्यवाही के दौरान प्रदीप यादव ने शून्यकाल के दौरान उम्र सीमा को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि JPSC की विज्ञा​पन तिथि के अनुसार कटऑफ 2026 है। साल 2021 में कटऑफ 2016 और 2023 में कटऑफ 2017 था।​ ऐसे में जो स्टूडेंट वित्तीय तौर पर समर्थ थे वे हाईकोर्ट गए और उन्हें कोर्ट से आवेदन करने की अनुमति मिल गई। लेकिन गरीब छात्रों के आवेदन सरकार के पास लंबित है। विधायक जयराम महतो ने भी इस मुद्दे को सद उठाया। ऐसे में लगता है कि आज JPSC उम्र सीमा में छूट को लेकर घोषणा की जा सकती है।

इसके साथ ही विपक्ष से सवालों का जवाब आज सरकार दे सकती है। प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा करती तो है लेकिन एंटी क्राईम ब्यूरो हाई प्रोफाइल मामलों में चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाती। शराब घोटाला के साथ ही डीजीपी नियुक्ति, कोयला और बालू तस्करी पर भी बाबूलाल मरांडी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLO और BLA को सक्रिय करे कांग्रेस, SIR पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा हमला

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLO और BLA को सक्रिय करे कांग्रेस, SIR पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा हमला

पश्चिमी सिंहभूम: जयपुर गांव के ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, गांव में अब शराब भट्ठी नहीं खुलने देने का भी किया ऐलान

प्राकृतिक खेती से श्रीमती बलेमा सामड ने लिखी सफलता की नई कहानी, एक एकड़ में ₹53 हजार का शुद्ध लाभ

रूपी सोरेन के निधन पर शोक, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी को सादगी से दी जाएगी श्रद्धांजलि : जोबा माझी

लोकतंत्र की आवाज दबाकर दिल्ली को अघोषित आपातकाल में नहीं धकेल सकती केंद्र सरकार : त्रिशानु राय

पाकुड़ के हिरणपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, आदिवासी नृत्य ने मोहा लोगों का मन

पाकुड़ के हिरणपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, आदिवासी नृत्य ने मोहा लोगों का मन

Leave a Comment