Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की देहरादून में दिन दहाड़े हत्या, जिम से निकलते ही शूटरों ने भून डाला

झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की देहरादून में दिन दहाड़े हत्या, जिम से निकलते ही शूटरों ने भून डाला
---Advertisement---

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात  के तहत झारखंड के जमशेदपुर के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सुबह करीब 10 बजे राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में हुई। जानकारों के अनुसार विक्रम शर्मा के जिम से बाहर निकलते ही घात लगाए हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरु कर दिया। बेहद करीब से हुए इस हमले में  विक्रम को तीन गोलियां लगीं। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा और उसकी वहीं मौत हो गई।

तीनों हमलावर बाइक से फरार

पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में तीन बदमाश शामिल थे। दो शूटर मॉल के अंदर मौजूद थे, जबकि तीसरा बाहर बाइक पर इंतजार कर रहा था। फायरिंग के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। आशंका है कि कई दिनों की रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

विक्रम शर्मा पर 50 से ज्यादा आपराधिक मामले

मूल रूप से बाजपुर का रहने वाला विक्रम शर्मा झारखंड में अपराध की दुनिया का एक बड़ा नाम था। विक्रम शर्मा के  खिलाफ 50 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। जिनमें करीब 30 हत्या के मामले बताए जा रहे हैं। 2 नवंबर 2007 को जमशेदपुर के साकची आम बागान के पास श्री लेदर्स के मालिक आशीष डे की हत्या के भी ये आरोपी थे। विक्रम फिलहाल जमानत पर बाहर था और देहरादून में किराये के फ्लैट में रह रहा था। लाइसेंसी पिस्टल उसकी जान नहीं बचा पाई। क्योंकि हमला इतना अचानक था कि वह हथियार तक नहीं निकाल सका।पुलिस इस हत्याकांड को गैंगवार या पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। देहरादून पुलिस झारखंड पुलिस के संपर्क में है और जांच के लिए एसटीएफ की टीम गठित की गई है।

जमशेदपुर से जुड़ सकते हैं हत्याकांड का तार

सूत्रों के मुताबिक हत्या के तार झारखंड के जमशेदपुर से जुड़े हो सकते हैं। विक्रम शर्मा लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय था और कई चर्चित हत्याकांडों में उसका नाम सामने आ चुका था। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शहर के बीचों बीच हुई इस वारदात से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दहशत का माहौल है।

Also Read- शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1000 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़का, निवेशकों को करीब 7 लाख करोड़ रुपए का नुकसान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड के हक और हिसाब की लड़ाई को लेकर 26 सितंबर को लोक भवन कूच करेगी कांग्रेस

झारखंड के हक और हिसाब की लड़ाई को लेकर 26 सितंबर को लोक भवन कूच करेगी कांग्रेस

बोकारो: सूर्य सरोवर तालाब में हजारों मछलियों की रहस्यमय मौत, जहर या प्रदूषण की आशंका से बढ़ी चिंता

बोकारो: सूर्य सरोवर तालाब में हजारों मछलियों की रहस्यमय मौत, जहर या प्रदूषण की आशंका से बढ़ी चिंता

धनबाद: गैंग्स ऑफ वासेपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर के भाई समेत तीन को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

धनबाद: वासेपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर के भाई समेत तीन को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह संपन्न, 85 मेधावी विद्यार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह संपन्न, 85 मेधावी विद्यार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

कुडू में करम पर्व की पूर्व संध्या पर बिखरा संस्कृति का रंग, मांदर लेकर सांसद सुखदेव भगत ने किया नृत्य

कुडू में करम पर्व की पूर्व संध्या पर बिखरा संस्कृति का रंग, मांदर लेकर सांसद सुखदेव भगत ने किया नृत्य

गिरिडीह में कोयला लदे ट्रक और अभ्रक लदे 407 की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

गिरिडीह में कोयला लदे ट्रक और अभ्रक लदे 407 की आमने-सामने जोरदार टक्कर, इस सड़क हादसे में दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

Leave a Comment