Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सुप्रीम कोर्ट ने सारंडा अभ्यारण्य में खनन पर लगाया रोक, झारखंड सरकार पर जताई नाराजगी

Jharkhand News: सुप्रीम कोर्ट ने सारंडा अभ्यारण्य में खनन पर लगाया रोक
---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड के सारंडा अभ्यारण्य में किसी भी प्रकार की खनन गतिविधि को सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल प्रतिबंधित कर दिया है। चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि 126 खनन प्रभाग के भीतर किसी को भी खनन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कोर्ट ने झारखंड सरकार पर पिछले आश्वासनों पर अमल नहीं करने को लेकर नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि आदेशों का पालन नहीं करने पर मुख्यमंत्री को अवमानना का सामना करना पड़ सकता है। सात ग्राम सभाओं ने भी सुप्रीम कोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने अपने पारंपरिक अधिकारों की रक्षा की मांग की है। मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी।

Also Read: Patna: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘मोंथा’ को लेकर बिहार में अलर्ट

सारंडा वन क्षेत्र ओडिशा की सीमा से लगा हुआ है और स्थानीय ‘हो’ भाषा में इसका अर्थ ‘सात सौ पहाड़ियां’ होता है। यह जंगल विविध वनस्पतियों और जीव-जंतुओं का घर है। क्षेत्र में भारत के लौह अयस्क भंडार का लगभग 26 प्रतिशत हिस्सा स्थित है और यह पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आता है। यहां हो, मुंडा और अन्य आदिवासी समुदाय लंबे समय से निवास करते हैं। सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय पर्यावरण संरक्षण और आदिवासी अधिकारों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment