Sunday, July 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTV45 Newsझारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, PLFI के 3 उग्रवादी गिरफ्तार; भारी बारिश...

झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, PLFI के 3 उग्रवादी गिरफ्तार; भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

खूंटी: झारखंड की खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के तीन सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया।

 यह कार्रवाई जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी जंगल में की गई। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और 13 उग्रवादी पर्चे भी बरामद हुए।

गिरफ्तार उग्रवादियों के नाम:

  • गेंद्रर बारला उर्फ लादेन (बेकारी बारला, जरियागढ़)
  • असीम तोपनो (रामतोलया महुआटोली, कामडारा)
  • अजित तोपनो उर्फ डूडा

एसपी मनीष टोप्पो ने प्रेसवार्ता में बताया कि ये तीनों उग्रवादी 26 मई को रायकेरा और स्टॉल के बीच सड़क निर्माण में लगे रोलर को जलाने की घटना में भी शामिल थे। इनमें से एक, गेंद्रर बारला, पहले भी हथियार के साथ गिरफ्तार हो चुका है और हाल ही में जेल से छूटकर फिर संगठन में सक्रिय हुआ था।

इस ऑपरेशन में एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा, सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार और विभिन्न थाना प्रभारियों सहित सशस्त्र बल के जवानों की टीम शामिल थी।

मौसम अपडेट: झारखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

झारखंड के लिए अगले 24 से 72 घंटे बेहद भारी साबित हो सकते हैं। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश और 40 किमी/घंटे तक की तेज हवाओं की चेतावनी दी है।

ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।
1 जून से 5 जुलाई तक राज्य में 71% अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिससे जलजमाव और भूस्खलन की आशंका भी बढ़ गई है।

एक ओर जहां पुलिस को उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है, वहीं दूसरी ओर प्राकृतिक आपदा की संभावना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। लोगों को सतर्क रहने, पुलिस का सहयोग करने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Kamal Kaur Bhabhi हत्याकांड में नया मोड़, दुष्कर्म की जांच के लिए भेजे गए सैंपल

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisment

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments