Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में JLKM 5 से 10 सीटों पर उतारेगी अपना उम्मीदवार

On: March 24, 2026 3:07 PM
Follow Us:
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में JLKM 5 से 10 सीटों पर उतारेगी अपना उम्मीदवार
---Advertisement---

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने आगामी चुनाव को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि JLKM पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 5 से 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल पार्टी असम विधानसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। हालांकि भविष्य में संसाधन बढ़ने पर इस पर विचार किया जा सकता है।

add

मंगलवार को जयराम महतो धनबाद स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे जहां उन्होंने विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में एक मामले में पेशी दी। बोकारो जिले के सियालजोड़ी थाना में दर्ज प्राथमिकी से जुड़े मामले में जयराम महतो की पेशी हुई। जो कि वेदांता स्टील प्लांट के मजदूर आंदोलन से संबंधित है।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में महतो ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उनका इस आंदोलन से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं था और वे घटना के दिन मौके पर मौजूद भी नहीं थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन स्थल पर लगे बैनर में उनकी तस्वीर होने के कारण उन्हें इस मामले में नामजद किया गया, जो पूरी तरह गलत है। यह मामला 27 नवंबर 2023 का बताया जा रहा है।

राज्य की राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए जयराम महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर कहा कि राज्य के मुखिया को सभी धर्मों और वर्गों को साथ लेकर चलना चाहिए तथा सबके हित में कार्य करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- असम में 15 साल बाद JMM की वापसी, 21 सीटों पर खड़े किए उम्मीदवार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment