Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ब्राउन शुगर की बड़ी खेप बरामद , 275 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन बरामद

On: July 7, 2026 6:39 PM
Follow Us:
ब्राउन शुगर की बड़ी खेप बरामद , 275 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन बरामद
---Advertisement---

जमशेदपुर पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। सिदगोड़ा थाना पुलिस ने275 packets  ब्राउन शुगर की बड़ी खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 275 packets  ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस अब इस धंधे से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लिली चौक के पास एक युवक 275 packets ब्राउन शुगर बेचने के लिए पहुंचा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की।

पुलिस को देखते ही वहां मौजूद अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक युवक को मौके से पकड़ लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. शाहिद के रूप में हुई, जो बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती, कैरेज कॉलोनी का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से 275 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका कुल वजन 51.81 ग्राम है, बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 लाख 37 हजार 500 रुपये है।

इसके अलावा आरोपी के पास से एक सैमसंग मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह खड़गपुर से ब्राउन शुगर लाकर बर्मामाइंस क्षेत्र की एक महिला के साथ मिलकर इसकी बिक्री करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ड्रग पेडलिंग के कार्य में महिलाओं का इस्तेमाल करता था जिससे किसी को शक ना हो और धंधा अच्छा चल सके, इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी बर्मामाइंस थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

READ ALSO – रिम्स-2 के निर्माण (Construction) पर लगा ग्रहण, ठंडे बस्ते में जा सकती है रिम्स -2 की तैयारी !

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छाताबाद में भू-धंसान के बाद धरना पर्दशन, धरना स्थल पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री हफिजुल हसन (Hafizul Hasan)

छाताबाद में भू-धंसान के बाद धरना पर्दशन, धरना स्थल पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री हफिजुल हसन (Hafizul Hasan)

पार्किंग और स्नान (parking and bathing) के नाम पर राशि मांगने की शिकायत, परिसर में वाहन खड़ा करने के नाम पर वसूले जा रहे है पैसे

पार्किंग और स्नान (parking and bathing) के नाम पर राशि मांगने की शिकायत, परिसर में वाहन खड़ा करने के नाम पर वसूले जा रहे है पैसे

लोहरदगा शहर (Lohardaga town) में विकास और सड़कों की तस्वीर बदहाल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन बाधित

लोहरदगा शहर (Lohardaga town) में विकास और सड़कों की तस्वीर बदहाल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन बाधित

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

देवेंद्र नाथ महतो के"भर्ती प्रणाली सुधार मार्च" के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और 'डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

देवेंद्र नाथ महतो के”भर्ती प्रणाली सुधार मार्च” के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और ‘डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा - मामलें में CBI जांच है जरूरी

छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा – मामलें में CBI जांच है जरूरी

Leave a Comment