Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad News: धनबाद में देर रात फायरिंग से दहशत, आरोपी शुभम यादव गिरफ्तार

On: October 19, 2025 10:41 AM
Follow Us:
धनबाद में देर रात फायरिंग से दहशत, आरोपी शुभम यादव गिरफ्तार
---Advertisement---

Dhanbad News: खबर जिले के रंगाटांड़ स्थित नेता कॉलोनी में शनिवार देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन तनाव का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, धनबाद थाना प्रभारी आर.एन. ठाकुर और बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

add

घटना के बारे में पीड़ित की मां कौशल्या देवी ने बताया कि शुभम यादव, जो के.पी. यादव का बेटा है, शराब पीने के बाद बोतल उनके घर के सामने फेंक रहा था। विरोध करने पर उसने चार राउंड फायरिंग कर दी।

सुनील प्रसाद के भतीजे अभय कुमार ने बताया कि पहले भी शुभम को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना किया गया था। शनिवार रात वह फिर आया और गोली चला दी।

Also Read: Dhanbad News: शिकायत करने पहुंचे रेलवे कर्मचारी की थाने में पिटाई, हालत नाजुक — थाना प्रभारी पर रिश्वत लेने का आरोप

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम यादव को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। मौके से हथियार और कारतूस के खोखे भी बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment