Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad News: शिकायत करने पहुंचे रेलवे कर्मचारी की थाने में पिटाई, हालत नाजुक — थाना प्रभारी पर रिश्वत लेने का आरोप

On: October 19, 2025 10:34 AM
Follow Us:
Dhanbad News: शिकायत करने पहुंचे रेलवे कर्मचारी की थाने में पिटाई
---Advertisement---

Dhanbad News: धनबाद जिले के गोमो स्थित हरिहरपुर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रेलवे के IW-2 विभाग में कार्यरत कर्मचारी सरोज तिवारी ने आरोप लगाया है कि शनिवार को जब वह एक धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो वहां थाना प्रभारी राहुल झा ने उन्हें हिरासत में लेकर लाठी से पीटा और ₹20,000 लेकर छोड़ा।

सरोज ने बताया कि टीटीई बी.एम. पांडे ने उनसे ₹1 लाख लिए थे, जो लौटाए नहीं गए। इसी शिकायत को लेकर वह थाने पहुंचे थे। लेकिन शिकायत दर्ज करने के बजाय उन्हें हाजत में बंद कर दिया गया और पूरे दिन भोजन नहीं दिया गया। शाम में उनकी पिटाई की गई, जिससे वे बेहोश हो गए।

किसी तरह वह धनबाद रेलवे हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें हैं।

Also Read: Patna News: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 5 नए चेहरों को दिया मौका

परिजनों ने थाना प्रभारी पर रिश्वत लेने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। मामले को लेकर जांच शुरू हो गई है, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment