Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,अवैध खनन, अवैध उत्खनन (unauthorized) और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक

अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,अवैध खनन, अवैध उत्खनन (unauthorized) और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक
---Advertisement---

गिरिडीह जिला प्रशासन ने अवैध खनन (unauthorized) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगाबाद प्रखंड के अरतोका क्षेत्र में छापेमारी की। उपायुक्त श्री रामनिवास यादव के औचक निरीक्षण के दौरान अवैध खनन (unauthorized)  की पुष्टि होने पर मौके से एक पोकलेन मशीन जब्त कर ली गई। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध खनन, अवैध उत्खनन (unauthorized)  और खनिजों के अवैध परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में खनन अधिनियम एवं अन्य संबंधित कानूनों के तहत दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन से सरकारी राजस्व की क्षति होने के साथ-साथ पर्यावरण और स्थानीय पारिस्थितिकी पर भी गंभीर असर पड़ता है। इसलिए प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।

उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी, अंचल प्रशासन और पुलिस प्रशासन को संयुक्त रूप से नियमित छापेमारी अभियान चलाने, संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही जब्त मशीनों और वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा। जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

READ ALSO – जमशेदपुर के चापड़ (Chapad) हत्याकांड में आक्रोश का माहौल,राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे परिजन के घर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सारठ में विधायक चुन्ना सिंह को ज्ञापन सौंपतीं आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं।

सारठ में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने विधायक चुन्ना सिंह को सौंपा ज्ञापन, दुर्गा पूजा से पहले बकाए भुगतान का मिला आश्वासन

बाबूलाल मरांडी का आरोप: केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने में झारखंड सरकार पीछे, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

बाबूलाल मरांडी का आरोप: केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने में झारखंड सरकार पीछे, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment