Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जामताड़ा में धार्मिक टिप्पणी (religious remark) को लेकर भारी बवाल, दुसरे गुट के लोगों ने भूदेव यादव के घर में घूस कर किया तोड़ -फोड़

On: August 23, 2026 8:18 PM
Follow Us:
जामताड़ा में धार्मिक टिप्पणी (religious remark) को लेकर भारी बवाल, दुसरे गुट के लोगों ने भूदेव यादव के घर में घूस कर किया तोड़ -फोड़
---Advertisement---

जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के थंडारडीह (नावाडीह) गांव में शनिवार देर शाम सोशल मीडिया पर की गई कथित धार्मिक टिप्पणी  (religious remark)  को लेकर भारी बवाल हो गया। धार्मिक टिप्पणी  (religious remark)  को लेकर देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग गांव में जुट गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित भीड़ ने धार्मिक टिप्पणी  (religious remark) करने वाले युवक भूदेव यादव के घर को घेर लिया। इस दौरान घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और सामान क्षतिग्रस्त करने की सूचना है। वहीं, मंदिर को भी नुकसान पहुंचाए जाने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि धार्मिक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी से संबंधित एक सोशल मीडिया पोस्ट पर भूदेव यादव की कथित टिप्पणी के बाद विवाद शुरू हुआ। इसके बाद करीब दो हजार लोगों के जुटने से स्थिति बिगड़ गई।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ वसीम रजा, थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे, एसडीओ अनंत कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान उपद्रवियों ने पुलिस-प्रशासन को भी निशाना बनाया। आरोप है कि भीड़ ने एसडीपीओ के वाहन में तोड़फोड़ की। वहीं, ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर का मोबाइल फोन भी छीन लिए जाने की सूचना है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद गांव में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई और पूरे इलाके को निगरानी में ले लिया गया।

रातभर चले तनाव के बीच पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोगों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। लंबी बातचीत और समझाइश के बाद स्थिति को शांत कराया गया। प्रशासन की ओर से गांव में फ्लैग मार्च किया गया तथा लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की गई।

पुलिस ने कानून हाथ में लेने वालों की पहचान कर साक्ष्यों के आधार पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इसे भी पढ़े- JMM कार्यकर्तायों (JMM workers) का मारपीट और बदसलूकी का विडियो वायरल, राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर उठा सवाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिलादुन्नबी(Milad-un-Nabi) पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर लोहरदगा में शांति समिति की बैठक

मिलादुन्नबी(Milad-un-Nabi) पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर लोहरदगा में शांति समिति की बैठक

JMM कार्यकर्तायों (JMM workers) का मारपीट और बदसलूकी का विडियो वायरल, राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर उठा सवाल

JMM कार्यकर्तायों (JMM workers) का मारपीट और बदसलूकी का विडियो वायरल, राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर उठा सवाल

बोकारो में UGC कानून (UGC regulations) को लेकर , प्रदर्शनकारियों ने UGC के नियमों का किया विरोध, UGC कानून वापस लो के लगाए नारे

बोकारो में UGC कानून (UGC regulations) को लेकर , प्रदर्शनकारियों ने UGC के नियमों का किया विरोध, UGC कानून वापस लो के लगाए नारे

बोकारो में सरकारी स्कूल (Bokaro government school) शिक्षा व्यवस्था की हालत खराब, एक महिला टीचर के भरोसे छात्रों के भविष्य

बोकारो में सरकारी स्कूल (Bokaro government school) शिक्षा व्यवस्था की हालत खराब, एक महिला टीचर के भरोसे छात्रों के भविष्य

JMM केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) ने कहा -भाजपा नेता और उनके गुंडों द्वारा अराजकता माहौल पैदा किया जा रहा है

JMM केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) ने कहा -भाजपा नेता और उनके गुंडों द्वारा अराजकता माहौल पैदा किया जा रहा है

MLA Raj Sinha छात्रों के आंदोलन को लेकर कहा- हालिया घटना बिल्कुल इमरजेंसी की याद दिलाती है

MLA Raj Sinha छात्रों के आंदोलन को लेकर कहा- हालिया घटना बिल्कुल इमरजेंसी की याद दिलाती है

Leave a Comment