Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जमशेदपुर में 9 लाख की कार से बकरी चोरी करने वाला मोहम्मद इंजमाम गिरफ्तार

On: March 18, 2026 3:55 PM
Follow Us:
जमशेदपुर में 9 लाख की कार से बकरी चोरी करने वाला मोहम्मद इंजमाम गिरफ्तार
---Advertisement---

झारखंड के जमशेदपुर से 9 लाख की मारुति बलेनो कार से बकरी चोरी करने वाला एक अनोखे बकरी चोर गिरोह का पता चला है। ग्राणीणों की सूझबूझ से एक बकरी चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही एक दर्जन बकरियों से पैक एक मारुति बलेनो को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

add

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में बकरी चोरी करने वाले एक आधुनिक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। एक ग्रमीण की सूझबूझ से बकरीचोर को पकड़ा गया। मामला परसुडीह थाना क्षेत्र के हितकू गांव का है। हितकू निवासी लाल बाबू सिंह की सतर्कता और सूझबूझ कार सहित एक कथित बकरी चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कुछ दिन पहले लाल बाबू सिंह की दो बकरियां चोरी हो गई थीं। घटना के दौरान उन्होंने एक संदिग्ध कार का नंबर नोट कर लिया था और उसी के आधार पर वे लगातार उसकी तलाश में जुटे थे। बुधवार सुबह उन्हें वही कार दोबारा इलाके में दिखाई दी जिसके बाद उन्होंने बिना देर किए उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

कार का पीछा करते हुए वे “चोर-चोर” चिल्लाते रहे। जिससे आसपास के लोग सतर्क हो गए और धीरे-धीरे ग्रामीणों ने कार को घेर लिया। हितकू से लेकर परसुडीह मेन रोड तक पीछा करने के बाद संदिग्ध कार को रोक लिया गया।

कार रुकते ही उसमें सवार दो आरोपी मौके से फरार हो गए। जबकि एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से 12 बकरियां बरामद की गईं। आक्रोशित ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मानगो आजादनगर निवासी मोहम्मद इंजमाम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय था और बकरियों को ब्रेड खिलाकर फंसाता था। चोरी की गई बकरियों को बाद में बाजार में बेच दिया जाता था। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Also Read- धनबाद के मेयर बने संजीव सिंह, उपयुक्त आदित्य रंजन ने दिलाई शपथ, 55 पार्षदों को भी दिलाई गई शपथ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment