Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jharkhand Weather News: झारखंड में मानसून की गतिविधियां तेज, पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में मानसून की गतिविधियां तेज, पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी
---Advertisement---

Jharkhand Weather News: झारखंड में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 7 जिलों के लिए मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है.

जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। झारखंड के बदलते मौसम पूर्वानुमान को लेकर रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें उन्होंने कहा कि दोपहर में धूप और शाम को बारिश की संभावना है।

झारखंड के उत्तरी और मध्य भागों में गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है और फिलहाल झारखंड के मौसम में नमी बनी हुई है। क्योंकि यह पंजाब और उत्तरी बांग्लादेश तक पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है। कुल मिलाकर उन्होंने बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

मानसून के बारे में कहा जा रहा है कि केरल से 10 से 12 दिन बाद झारखंड में मानसून के प्रवेश की संभावना है। इस महीने की 25 से 26 तारीख तक झारखंड में मानसून आ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने मौसम को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं।

Also Read: Bihar बना फिल्ममेकिंग का नया हब: अब तक 14 फिल्मों को मिली शूटिंग की अनुमति, वाल्मीकि नगर में बन रहा पहला फिल्म सेट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से बदली श्रीमती मोती पिंगुवा की जिंदगी

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLO और BLA को सक्रिय करे कांग्रेस, SIR पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा हमला

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLO और BLA को सक्रिय करे कांग्रेस, SIR पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा हमला

पश्चिमी सिंहभूम: जयपुर गांव के ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, गांव में अब शराब भट्ठी नहीं खुलने देने का भी किया ऐलान

प्राकृतिक खेती से श्रीमती बलेमा सामड ने लिखी सफलता की नई कहानी, एक एकड़ में ₹53 हजार का शुद्ध लाभ

रूपी सोरेन के निधन पर शोक, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी को सादगी से दी जाएगी श्रद्धांजलि : जोबा माझी

लोकतंत्र की आवाज दबाकर दिल्ली को अघोषित आपातकाल में नहीं धकेल सकती केंद्र सरकार : त्रिशानु राय

Leave a Comment