Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Nalanda: इस्लामपुर थाना क्षेत्र के गुलजारबाग में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी फरार

On: August 11, 2025 8:17 PM
Follow Us:
पारिवारिक विवाद
---Advertisement---

Nalanda News: इस्लामपुर थाना क्षेत्र के गुलजारबाग गांव में रविवार की रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुदाल से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।

🔹 हत्या के बाद आरोपी फरार

घटना की सूचना मिलते ही इस्लामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किए। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

🔹 पहली पत्नी की मौत के बाद की थी दूसरी शादी

मृतक महिला की पहचान गिरानी देवी (60 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गुलजारबाग गांव में स्थित अपने मायके में विधवा के रूप में रह रही थीं। जानकारी के अनुसार, आरोपी संजय मांझी (50 वर्ष) जहानाबाद जिले के सेवनन गांव का रहने वाला है। उसने अपनी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद गिरानी देवी से दूसरी शादी की थी और गुलजारबाग में ही आकर बस गया था।

Also Read: इस्लामपुर थाना क्षेत्र के गुलजारबाग में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी फरार

🔹 बेटे ने बताई आपबीती

घटना के संबंध में मृतका के पुत्र धनतेरस मांझी ने बताया कि वह रात में सामुदायिक भवन में सोया हुआ था। जब वह सुबह घर आया तो देखा कि मां खून से लथपथ मृत पड़ी हुई थीं, और गला कटा हुआ था। वहीं पिता संजय मांझी फरार था। शोर मचाने पर ग्रामीण जमा हुए और फिर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

🔹 पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस ने बताया कि हत्या का प्राथमिक कारण पारिवारिक विवाद प्रतीत हो रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा पुलिस ने किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद जिले के बाघमारा बरोरा थाना परिसर में रक्तदान शिविर, पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

धनबाद जिले के बाघमारा बरोरा थाना परिसर में रक्तदान शिविर, पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जामताड़ा: मोहनपुर में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर गहराया सस्पेंस

जामताड़ा: मोहनपुर में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर गहराया सस्पेंस

बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का बड़ा खुलासा: 7 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क, लाखों के जेवर बरामद

बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क, लाखों के जेवर बरामद

खनिज बिल के विरोध में झामुमो का बड़ा आंदोलन, हेमंत सोरेन बोले ‘पूरा देश देखेगा झारखंड का आंदोलन’

खनिज बिल के विरोध में झामुमो का बड़ा आंदोलन का प्लान, हेमंत सोरेन बोले ‘पूरा देश देखेगा झारखंड का आंदोलन’

बीएसएस महिला महाविद्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा धनबाद

बीएसएस महिला महाविद्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा धनबाद

रांची में टीवी45 का भव्य रीलॉन्चिंग और कॉन्क्लेव: मनमोहन सिंह राजपूत के विजन ने रांची में रचा पत्रकारिता का नया अध्याय

रांची में टीवी45 का भव्य रीलॉन्चिंग और कॉन्क्लेव: एडिटर इन चीफ मनमोहन सिंह राजपूत के विजन ने रचा पत्रकारिता का नया अध्याय

Leave a Comment