Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Nitish Kumar Shapath Grahan: नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे बनें मंत्री

Nitish Kumar Shapath Grahan: नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे बनें मंत्री
---Advertisement---

Nitish Kumar Shapath Grahan: बिहार की राजनीति के लिए ऐतिहासिक दिन है। नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इन तीनों के अलावा मंगल पांडे और रामकृपाल यादव समेत 24 अन्य सदस्यों ने मंत्री पद की शपथ ली।

NDA की शानदार जीत के बाद, पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह गांधी मैदान में सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और BJP और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

बिहार की नई सरकार में विजय कुमार चौधरी, विजयेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल और अशोक चौधरी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। वही इसके बाद, गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने लेसी सिंह, नितिन नवीन, मदन साहनी, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन और सुनील कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Also Read: “फ्लाइंग सिख” मिल्खा सिंह की जयंती, भारतीय एथलेटिक्स के लेजेंड को श्रद्धांजलि

इसके बाद, मोहम्मद जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद और रमा निषाद ने शपथ ली। आखिर में, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश के शपथ लेने के साथ ही शपथ ग्रहण समारोह खत्म हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment