Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad News: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, जानें स्नान और दीपदान का महत्व

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, जानें स्नान और दीपदान का महत्व
---Advertisement---

Dhanbad News: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर झारखंड और बंगाल की सीमा पर स्थित बराकर नदी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, लोग स्नान और पूजा कर रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बराकर नदी में स्नान करने के लिए बुधवार सुबह से ही निरसा के खुदिया नदी, मैथन डैम, पंचेत डैम और बराकर नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

कार्तिक पूर्णिमा हिंदू धर्म में एक विशेष दिन है, ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु और चंद्रमा की पूजा करना शुभ माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर, जो भी भक्त गंगा या नदी में स्नान करता है और सच्चे मन से पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। बराकर नदी घाट पर पुरुष, महिलाएं और बच्चों की भारी भीड़ पहुंची। महिलाओं ने नदी तट पर मां गंगा और सूर्य भगवान की पूजा की। श्रद्धालुओं ने नदी तट पर अपने परिवार के साथ दीप जलाए और हवन किया।

बराकर नदी पर पूरी तरह से भक्तिमय माहौल दिखाई दे रहा है। हर तरफ भक्ति का सागर बह रहा है। श्रद्धालु नदी किनारे बैठकर दिव्यांगों और असहाय लोगों की पूजा अर्चना कर रहे हैं। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए उमड़ रही है, भगवान भास्कर, शंकर और नंदी को जल चढ़ा रहे हैं और आशीर्वाद ले रहे हैं। इस दिन दान-पुण्य करना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि भगवान विष्णु का उनके हृदय में विशेष स्थान है।

कोयला नगर धनबाद निवासी श्रद्धालु परवीन कुमार ने बताया कि आज का दिन बहुत ही शुभ है। इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लेकर अपने शत्रुओं का संहार किया था। चिरकुंडा निवासी बबीता राय और किरण देवी का कहना है कि कार्तिक पूर्णिमा बहुत ही शुभ दिन है।

Also Read: धनबाद राजेन्द्र सरोवर में नमामि गंगे योजना के तहत भव्य गंगा आरती

इस दिन लोग गंगा में पवित्र स्नान करते हैं और दीप दान करते हैं। ऐसा करने से सभी पापों का नाश होता है, धार्मिक कार्यों को बढ़ावा मिलता है, भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा को बहुत ही शुभ माना जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment