Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bokaro: नेशनल खेलकूद दिवस पर ओएनजीसी बोकारो द्वारा तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन

Bokaro: नेशनल खेलकूद दिवस पर ओएनजीसी बोकारो द्वारा तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन
---Advertisement---

Bokaro News: नेशनल स्पोर्ट्स डे के अवसर पर ओएनजीसी बोकारो द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन आज उत्साहपूर्वक किया गया। यह आयोजन ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत किया गया, जिसमें ओएनजीसी के परिसंपत्ति प्रबंधक श्री टी. एन. उन्नीकृष्णन नायर, ओएनजीसी के अधिकारीगण, उनके परिजन और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

समापन समारोह में श्री नायर ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा, “फिट इंडिया अभियान के तहत इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक बनाना है। खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को मज़बूत बनाते हैं। मैं सभी अभिभावकों से अनुरोध करता हूं कि वे बच्चों को डिजिटल दुनिया से बाहर निकालकर खेलों की ओर प्रेरित करें।”

Also Read: नेशनल खेलकूद दिवस पर ओएनजीसी बोकारो द्वारा तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन

उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक संस्था, स्कूल प्रबंधन और परिवार की यह जिम्मेदारी है कि वे नई पीढ़ी को खेलों के महत्व के प्रति जागरूक करें और उन्हें भाग लेने का अवसर दें।

इस आयोजन के मुख्य समन्वयक और ओएनजीसी के खेल अधिकारी श्री अनूप मिंज ने बताया कि यह प्रतियोगिता महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में आयोजित की गई। उन्होंने कहा, “तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में ओएनजीसी परिवार के सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनमें खेलों के प्रति और अधिक रुचि उत्पन्न हुई।”

अंत में उन्होंने नारा दिया – “खेलेगा इंडिया, तो जीतेगा इंडिया!”, जिससे माहौल जोश से भर गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक साथ कोड़ा दंपत्ति के राजनीतिक छत्रछाया मे राजनीतिक शुरू करने वाले सोनाराम सिंकु से ही अब दो दो हाथ करने पड़ रहे हैं कोड़ा दंपत्ति को

सारठ के करैहिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी, प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई शिकायत

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

तीन महीने से बकाया मानदेय पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर अध्यक्ष ने 24 घंटे में भुगतान का दिया भरोसा

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

Leave a Comment