ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में 5 रन से हरा दिया। लेकिन यह जीत भी उसे सेमीफाइनल का टिकट नहीं दिला सकी। बेहतर नेट रन रेट के साथ न्यजीलैंड ने अंतिम चार में जगह बना ली वहीं पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को 65 रन से जीत 13 ओवर में लक्ष्य हासिल करना था। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाने के बाद 212 मजबूत स्कोर खड़ा किया। साहिबजादा फरहान ने 60 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया। जबकि फखर जमान ने 42 गेंदों पर 84 रन की विस्फोटक पारी खेली।
जवाब में श्रीलंका ने आखिरी दम तक संघर्ष किया। कप्तान दसून शानका ने 31 गेंदों पर नाबाद 76 रन ठोककर मैच को रोमांचक बना दिया। पवन रत्नायके के 58 पन और कामिल मिशारा के 26 रन ने भी अहम योगदान दिया। लेकिन टीम 207 रन ही बना सकी।
पाकिस्तान की ओर से अबरार अहमद ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट झटके। शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और मोहम्मद नवाज को एक-एक सफलता मिली।
मैच जीतने के बावजूद पाकिस्तान का अभियान यहीं खत्म हो गया। कप्तान सलमान आगा ने निराशा जताते हुए कहा कि पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। जीत की खुशी फीकी रही और पाकिस्तान का सफर थम गया। वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया।





