Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भारत की हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनीं

भारत की हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनीं
---Advertisement---

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपना 356वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए महिला क्रिकेट में सर्वाधिक मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

इस उपलब्धि के साथ कौर ने न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सुज़ी बेट्स को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 355 अंतरराष्ट्रीय मैच दर्ज हैं। 36 वर्षीय हरमनप्रीत वर्ष 2009 से भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और लंबे समय से टीम की प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल हैं।

हरमनप्रीत ने अब तक भारत के लिए 6 टेस्ट, 161 एकदिवसीय और 189 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। अपने करियर में वह 8 शतक और 38 अर्धशतक भी जमा चुकी हैं। आक्रामक बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता के कारण उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाई है।

हरमनप्रीत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्रिकेट जगत से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। उनकी यह उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण मानी जा रही है। अगर पुरुष क्रिकेट की बात करें तो भारत की ओर से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन तेंदुलकर ने  कुल 664 मैच खेले हैं।

Also Readझारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर आज पेश करेंगे तृतीय अनुपूरक बजट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment