Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Patna: बिहार में भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार: EOU ने कई जिलों में मारा छापा

On: July 11, 2025 10:14 AM
Follow Us:
EOU छापेमारी
---Advertisement---

Patna News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के कई अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह छापेमारी पटना, खगड़िया, सहरसा और सीतामढ़ी जिलों में एक साथ की गई।

add

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मद्यनिषेध विभाग के डीएसपी अभय प्रसाद यादव और कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार के परिसरों पर छापे मारे गए। इस दौरान करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है।

खगड़िया में डीएसपी अभय प्रसाद यादव के नाम पर तीन मंजिला, 15 कमरों वाला एक आलीशान मकान मिला है। साथ ही, जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े 9 रजिस्ट्री दस्तावेज (डीड), 25 से अधिक किसान विकास पत्र, और 20 से अधिक बैंक खातों की जानकारी बरामद हुई है। इन खातों और निवेशों में लाखों रुपये की पूंजी होने की बात सामने आई है। इसके अलावा, कई बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट के कागजात भी जब्त किए गए हैं।

Also Read: Jharkhand News: अमित शाह के सामने हेमंत सोरेन की 31 मांगें: रांची मेट्रो से लेकर मंईयां योजना तक

इसी क्रम में अभियंता प्रमोद कुमार के पटना, सहरसा और सीतामढ़ी स्थित आवासों, फ्लैटों और कार्यालयों की तलाशी ली गई। ईओयू को तलाशी के दौरान कई अघोषित संपत्तियों का सुराग मिला है, जिनमें कुछ संपत्तियां झारखंड और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में पाई गई हैं।

EOU अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी के बाद सभी दस्तावेजों और संपत्तियों की कानूनी जांच जारी है और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment