Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bokaro में ट्रैफिक जाम से लोग परेशान, मरीजों और यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

On: August 11, 2025 6:19 PM
Follow Us:
ट्रैफिक जाम
---Advertisement---

Bokaro News: नयामोड़ से माराफारी थाना क्षेत्र होते हुए रेलवे स्टेशन तक जाने वाली सड़क पर सोमवार को भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम जनता को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इस दौरान रेलवे स्टेशन से बोकारो मुख्यालय या बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) की ओर जाने वाले वाहन भी घंटों तक फंसे रहे। सूचना पाकर मौके पर माराफारी थाना की पुलिस टीम पहुंची और यातायात को सुचारू करने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटाया जा सका।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कोई नई समस्या नहीं है। इस सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन प्रशासन की ओर से इस पर कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। बालीडीह और जैनामोड़ से आने-जाने वाले मरीज और यात्री इस जाम की वजह से समय पर अस्पताल या स्टेशन नहीं पहुंच पाते।

Also Read: Bokaro में ट्रैफिक जाम से लोग परेशान, मरीजों और यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

गौरतलब है कि यह सड़क नयामोड़ से दुग्गल गेट होते हुए बालीडीह और जैनामोड़ को जोड़ती है। साथ ही बोकारो स्टील प्लांट के भारी ट्रकों का आवागमन भी इसी मार्ग से होता है। रास्ते में कैंप वन और कुर्मीडीह जैसे घनी आबादी वाले इलाके भी आते हैं, जिससे ट्रैफिक का दबाव और बढ़ जाता है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन इस रूट पर ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर बनाए, और नियमित पुलिस तैनाती के साथ वैकल्पिक मार्गों की भी व्यवस्था की जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment