Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

PM मोदी ने किया ‘बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड’ का शुभारंभ

On: September 2, 2025 3:22 PM
Follow Us:
PM मोदी ने किया 'बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड' का शुभारंभ
---Advertisement---

Arrah Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम का आयोजन भोजपुर जिले के आरा शहर स्थित नागरी प्रचारणी सभागार में किया गया।

add

इस ऐतिहासिक अवसर पर आरा सांसद सुदामा प्रसाद, आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, और आरा-बक्सर एमएलसी राधा चरण साह भी उपस्थित रहे।

यह नई सहकारी संस्था पूरी तरह डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित होगी, जिससे जीविका दीदियों के बैंक खातों में सीधा, तेज़ और पारदर्शी धनराशि हस्तांतरण सुनिश्चित किया जा सकेगा। इसके लिए पूरे बिहार में 12 हज़ार सामुदायिक कार्यकर्ताओं को टैबलेट प्रदान किए जा रहे हैं, ताकि वे डिजिटल प्रणाली को ज़मीनी स्तर पर लागू कर सकें।

Also Read: PM मोदी ने किया ‘बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड’ का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 20 लाख महिलाएं इस कार्यक्रम की साक्षी बनीं, जिनमें से अधिकांश जीविका स्वंय सहायता समूहों (SHGs) की सदस्य हैं।

क्या है जीविका निधि का उद्देश्य?

इस सहकारी संस्था की स्थापना का मुख्य उद्देश्य जीविका से जुड़े सामुदायिक सदस्यों को किफायती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से महिलाएं अपने छोटे व्यवसायों, स्वरोज़गार और परिवारिक ज़रूरतों के लिए आसानी से वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकेंगी।

राज्य के सभी पंजीकृत संकुल स्तरीय संघ (CLFs) इस सहकारी संस्था के सदस्य बनेंगे। इसके संचालन में बिहार सरकार और भारत सरकार दोनों की आर्थिक भागीदारी होगी।

यह पहल बिहार में महिला सशक्तिकरण, आर्थिक स्वावलंबन और डिजिटल समावेशन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment