Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Gopalganj में वायरल वीडियो के बाद पुलिस अलर्ट, 40 सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राथमिकी दर्ज

On: August 18, 2025 3:32 PM
Follow Us:
वायरल वीडियो
---Advertisement---

Gopalganj News:  जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं के वीडियो धर्म आधारित बताते हुए सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए गोपालगंज पुलिस ने गोपालगंज और सिवान जिले के करीब 40 सोशल मीडिया अकाउंट धारकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

add

पुलिस का कहना है कि इन वीडियो को सांप्रदायिक तनाव फैलाने की नीयत से सोशल मीडिया पर साझा किया गया था। दोनों घटनाएं क्रमशः थावे थाना क्षेत्र के चीतू टोला और उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर की हैं, जहाँ अलग-अलग मारपीट की घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं के वीडियो वायरल होते ही इलाके में सांप्रदायिक तनाव की आशंका बढ़ गई।

Also Read: Gopalganj में वायरल वीडियो के बाद पुलिस अलर्ट, 40 सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राथमिकी दर्ज

इस पूरे मामले में गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर जिले का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसे कानून के तहत जेल भेजा जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक जानकारी या अफवाह पर ध्यान न दें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment