Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वैशाली में 20 वर्षीय युवक की हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो दोस्तों ने की हत्या

On: November 12, 2025 9:09 AM
Follow Us:
वैशाली में 20 वर्षीय युवक की हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
---Advertisement---

Vaishali News: वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र से 2 नवंबर को लापता हुए 20 वर्षीय मोहन कुमार की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल दोनों युवकों राजा और विकास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल रॉड, शव दफनाने में प्रयुक्त कुदाल, और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

add

एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार ने बताया कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश थी। मोहन और राजा पहले दिल्ली में साथ काम करते थे, जहां मोबाइल टूटने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। मोहन ने राजा की पिटाई की, जिससे नाराज होकर राजा ने छठ पर्व के दौरान मोहन को पार्टी के बहाने बुलाया और घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर अपने ममेरे भाई विकास के साथ मिलकर मोहन की हत्या रॉड से की और शव दफना दिया

Also Read: पूर्णिया में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, अब तक का सबसे अधिक वोटिंग प्रतिशत दर्ज

विकास लखीसराय का रहने वाला है और गुजरात में भी हत्या का मामला दर्ज होने के कारण जुड़ावनपुर में छिपा हुआ था। मोहन का शव 7 नवंबर को जमीन में दफनाव से बरामद किया गया।

एसपी ने मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment