Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वैशाली में 20 वर्षीय युवक की हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो दोस्तों ने की हत्या

वैशाली में 20 वर्षीय युवक की हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
---Advertisement---

Vaishali News: वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र से 2 नवंबर को लापता हुए 20 वर्षीय मोहन कुमार की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल दोनों युवकों राजा और विकास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल रॉड, शव दफनाने में प्रयुक्त कुदाल, और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार ने बताया कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश थी। मोहन और राजा पहले दिल्ली में साथ काम करते थे, जहां मोबाइल टूटने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। मोहन ने राजा की पिटाई की, जिससे नाराज होकर राजा ने छठ पर्व के दौरान मोहन को पार्टी के बहाने बुलाया और घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर अपने ममेरे भाई विकास के साथ मिलकर मोहन की हत्या रॉड से की और शव दफना दिया।

Also Read: पूर्णिया में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, अब तक का सबसे अधिक वोटिंग प्रतिशत दर्ज

विकास लखीसराय का रहने वाला है और गुजरात में भी हत्या का मामला दर्ज होने के कारण जुड़ावनपुर में छिपा हुआ था। मोहन का शव 7 नवंबर को जमीन में दफनाव से बरामद किया गया।

एसपी ने मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

Leave a Comment